फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेत में एचटी लाइन गिरने से किशोर की मौत

Tue, 07 Jun 2016 12:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/हरदोई
विज्ञापन
जाम लगाए ग्रामीण। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 मल्लावां। मटियामऊ गांव में सोमवार को एचटी लाइन का तार टूटकर खेत में गिर गया। इससे उतरे करंट की चपेट में आने से किशोर की मौत हो गई। हादसे से गुस्साए ग्रामीणों ने दो सड़कों पर जाम लगाकर हंगामा शुरू कर दिया। करीब चार घंटे बाद मौके पर पहुंचे एसडीएम ने जर्जर तार बदलवाने और जेई पर कार्रवाई का आश्वासन देकर जाम खुलवाया। इसके बाद पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन


मल्लावां थाना क्षेत्र के गांव मटियामऊ निवासी सफीकुल रहमान उर्फ मीनू (16) पुत्र नौशाद सुबह करीब आठ बजे शकील के खेत में चारा काटने गया था। कुछ मजदूर खेत में भुट्टा भी तोड़ रहे थे। इसी दौरान खेत के ऊपर से निकली एचटी लाइन का तार टूटकर गिर गया। इससे खेत में करंट फैल गया। खेत के बीच में होने के कारण मीनू करंट की चपेट में आ गया, जबकि अन्य मजदूर भागे। ग्रामीणों ने सप्लाई बंद करने के लिए जेई और सब स्टेशन के नंबर पर फोन किया लेकिन फोन नहीं उठा।

बिजली विभाग के अधिकारियों की लापरवाही से ग्रामीण आक्रोशित हो गए। जेई पर कार्रवाई और जर्जर तार बदलवाने की मांग को लेकर मटियामऊ राघौपुर और मटियामऊ माधौगज मार्ग पर जाम लगा दिया। सूचना मिलने पर थाने से पुलिस मौके पर पहुुंची और ग्रामीणों को समझाने की कोशिश की लेकिन वे नहीं माने।
विज्ञापन


पुलिस की सूचना पर दोपहर करीब 12 बजे एसडीएम पीपी तिवारी मौके पहुंचे। एसडीएम ने राघौपुर से परसोला तक जर्जर तार बदलवाने, जेई पर कार्रवाई का आश्वासन देकर करीब चार घंटे बाद जाम खुलवाया। माधौगज चेयरमैन अनुराग मिश्र ने जल्द जर्जर तार न बदलने पर धरना देने की चेतावनी दी। उसके एक बहन और दो भाई हैं। पिता मजदूरी कर परिवार का पालन पोषण करता है। भाई की मौत की खबर सुनकर बड़ी बहन सूबी बेहोश हो गई। उसे काफी देर तक होश नहीं आया तो एसडीएम पीपी तिवारी ने पीएचसी मल्लावां से डॉक्टर को बुलाया। इलाज के बाद सूबी को होश आया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें