फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेंशनरों को न करें परेशान, खुद भी होंगे सेवानिवृत्त

Fri, 18 Dec 2015 12:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो हरदोई।
विज्ञापन
विज्ञापन
पेंशनर्स दिवस पर गुरुवार को जिलाधिकारी ने अधिकारियों को पेंशनरों को परेशान न करने की नसीहत दी। रसखान प्रेक्षागृह में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने पेंशनरों की समस्याओं को सुना और उनका निस्तारण प्रमुखता से करने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया। वहीं पेंशनरों ने सांतवें वेतन आयोग में पेंशनरों की उपेक्षा पर रोष व्यक्त किया।
विज्ञापन


जिलाधिकारी रमेश मिश्र ने कहा कि जो नौकरी कर रहा है वह एक  दिन अवश्य सेवानिवृत्त होगा। इसलिए पेंशनरों की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता से किया जाए। पेंशनर अपनी शिकायत लिखकर वरिष्ठ कोषाधिकारी को दें, जिससे  संबंधित विभाग को भेजकर निस्तारण कराया जा सके और शिकायती पत्र में मोबाइल नंबर भी लिखने की बात कही। कार्यालयाध्यक्षों को भी पेंशनरों की समस्याओं का निस्तारण प्रमुखता से करने तथा पेंशन प्रकरणों का लंबित न रखने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने डीआईओएस तथा बीएसए को बुलाकर उन्हें शिकायत निस्तारित करने के लिए कहा। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश पेंशनर्स कल्याण संस्था की ओर से जिलाधिकारी को कई शिकायती पत्र दिए गए। जिसमें पेंशनरों ने सांतवे वेतन आयोग में पेंशनरों की उपेक्षा करने पर रोष व्यक्त किया गया।
विज्ञापन


साथ ही जिला चिकित्सालय में वरिष्ठ नागरिकों के लिए अलग से काउंटर संचालित करने का सुझाव दिया। संस्था अध्यक्ष बुद्धिसागर शुक्ला ने अपने तमाम सुझावों से अधिकारियों को अवगत कराया। अपर जिलाधिकारी लक्ष्मीशंकर सिंह, वरिष्ठ कोषाधिकारी देवी प्रसाद, पूर्व मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. वीके गुप्त सहित 23 विभागों के अधिकारी सहित सर्वेश पांडेय, केके शुक्ला, डा. कमल कनौजिया, गजेंद्र पाल सिंह, चंद्रशेखर गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें