शहर को अतिक्रमण मुक्त कराए जाने के लिए गुरुवार को गांधी भवन की चाहरदीवारी से सटे पटरी दुकानदारों द्वारा फैलाए गए अतिक्रमण को हटाया गया।
जिले में जाम लगने का मुख्य और सबसे अहम कारण सड़क का लगातार संकुचित होते जाना। गांधी भवन की चाहरदीवारी के इस तरफ पटरी पर भी कहीं चाय वाले तो कहीं गुटखा आदि के खोखे थे जिनकी शिकायत नगर पालिका परिषद प्रशासन को हुई थी जिसके बाद नगर पालिका परिषद द्वारा चाहरदीवारी के बाहर अतिक्रमण को साफ कराया गया।
इस मौके पर नगर पालिका के कर्मी मौजूद रहे। अधिशासी अधिकारी उप जिलाधिकारी सदर पप्पू गुप्ता ने बताया कि जहां जहां अतिक्रमण अधिक फैले होने की शिकायतें आएगी वहां पर अतिक्रमण साफ किया जाएगा।