फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन पर नहीं दिखाई देते अग्निशमन यंत्र

Tue, 01 Mar 2016 12:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। आपात स्थिति से निपटने के लिए जनपद के रेलवे स्टेशन पर पर्याप्त व्यवस्थाएं नही हैं। बरेली से चलकर इलाहाबाद जा रही पैसेंजर ट्रेन के इंजन में रविवार को आग लगने के बाद रेलवे की व्यवस्थाओं की पोल खुल गई।
विज्ञापन


अग्निशमन यंत्र भी कारगर साबित नहीं हो पाए और फायर ब्रिगेड की गाड़ियां आने पर ही आग बुझाई जा सकी। ट्रेनों में तो अगिभनशमन यंत्रों की कोई व्यवस्था होती नहीं है। स्थानीय रेलवे प्लेटफार्म पर भी यंत्र नहीं लगे हैं। जिससे आपदा की स्थिति से निपटा जा सके। स्टेशन अधीक्षक रामरतन ने बताया कि रेलवे प्लेटफार्म पर अग्निशमन यंत्र हैं जिनका मौके पर प्रयोग किया जाता है।

मालगाड़ी के नीचे से निकली महिला
हरदोई। रेलवे ट्रैक पार करना नियम विरुद्ध होने के बावजूद यात्री बेधड़क ट्रैैक पार कर रहे हैं। सोमवार को एक महिला लाइन नंबर दो पर खड़ी मालगाड़ी की कपलिंग के बीच से निकलती देखी गई। जीआरपी और आरपीएफ के सिपाही भी मौके पर मौजूद थे। लेकिन किसी ने मना नहीं किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें