मतदान केंद्रों पर कोई भी मतदानकर्मी गांव के किसी भी
दावेदार का आतिथ्य स्वीकार नहीं करेंगे। यदि इस तरह की कोई शिकायत हुई तो
संबंधित के खिलाफ कार्रवाई भी सुनिश्चित की जा सकती है।
पंचायत
निर्वाचन में लगाई गई पोलिंग पार्टियों के कार्मिकों को नवीन गल्ला मंडी
में प्रशिक्षण देते हुए डीपीओ प्रकाश चौरसिया ने यह बात कही। उन्होंने कहा
कि निर्वाचन कार्य में लगे या निर्वाचन कार्य से संबद्ध अधिकारी या
कर्मचारी चुनाव में बिल्कुल निष्पक्ष रहेंगे। किसी भी तरह से यह नहीं
शिकायत मिलनी चाहिए कि वह किसी तरह से निष्पक्ष नहीं हैं।
जनता को उनकी
निष्पक्षता पर विश्वास होना चाहिए। यह भी ध्यान रखा जाए कि उनके द्वारा कोई
ऐसा कार्य नहीं किया जाए जिससे ऐसी आशंका हो कि वह किसी उम्मीदवार की मदद
कर रहे हैं। कहा कि पोलिंग पार्टियों के रवाना होने से पूर्व मतपेटी व
मतपत्र उपलब्ध कराए जाएंगे।
इसके अलावा पेपर सील, अमिट स्याही संबंधित स्थल
की निर्वाचक नामावली की प्रतियां, चुनाव लड़ने वालों की सूची, अभ्यर्थी
एवं उनके एजेंटों के नमूना हस्ताक्षर भी मुहैया कराए जाएंगे। प्रशिक्षण
के दौरान मतपेटिकाओं को दर्शाकर भी उनके बाबत मतदान कार्मिकों को
प्रशिक्षित किया गया।
इस मौके पर जिला विकास अधिकारी उग्रसेन यादव, एईएमआई
शैलेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे। उधर, प्रथम चरण में चुनाव को व्यवस्थित ढंग
से निपटाने के लिए सरकारी तौर पर कवायद तेज कर दी गई है। जोनल, सेक्टर सहित
अन्य अफसरों के लिए जरूरी वाहनों के सापेक्ष सिटी मजिस्ट्रेट द्वारा इनके
अधिग्रहण को भी निर्देश जारी कर दिए हैं।
वाहनों की व्यवस्था की देखरेख कर
रहे प्रभारी अधिकारी सिटी मजिस्ट्रेट जितेंद्र मोहन ने बताया कि इस तरफ भी
तैयारियां पूरी तरह से चुस्त दुरुस्त कर ली गई हैं। कितने वाहन अफसरों को
चाहिए और कितने कार्मिकों के लिए इन सबका खाका तैयार करते हुए कार्रवाई
पूरी की जा रही है।\
उन्होंने बताया कि प्रथम चरण में पांच ब्लाकों के
लिए हल्के वाहनों में 90 वाहनों की जरूरत है, तो वहीं कार्मिकों व पोलिंग
पार्टियों व सुरक्षा कर्मियों को ले जाने को 261 वाहनों की जरूरत होगी।
जिसको लेकर अधिग्रहण के लिए निर्देश जारी कर दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि
यहां तक कि पोलिंग पार्टियों की रवानगी तो ब्लाक मुख्यालय से होगी।