फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नमाज कायम करो, जकात अदा करो

Fri, 01 Jul 2016 11:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो,हरदोई
विज्ञापन
गोपामऊ में अलविदा की नमाज अदा करते रोजेदार। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अलविदा जुमा की नमाज  जिले भर में अकीदत और एहतराम के साथ अदा की गई। इस दौरान जकात और फितरा अदा करने पर जोर देते हुए इमामों ने कहा कि जकात को नमाज की तरह अदा करने की फिक्र होनी चाहिए। कुरआन में 82 जगहों पर नमाज के साथ-साथ जकात अदा करने पर जोर दिया गया है। जकात से संबंधित एहकाम कुरआन में जगह- जगह मौजूद हैं। कुरआन में कहा गया है कि ऐ ईमान वालों, नमाज कायम करो और जकात अदा करो।
विज्ञापन


हरदोई की जामा मस्जिद में मुफ्ती मोहम्मद इजहार ने नमाज अदा कराई। यहां हजारों की संख्या में रोजेदारों ने नमाज अदा कर मुल्क की तरक्की और खुशहाली की दुआ की। इसके अलावा वैटगंज, नुमाइशपुरवा, पुलिस लाइन के पास, इदरीसगंज, चीलपुरवा सहित शहर की सभी मस्जिदों में अलविदा की नमाज अदा की गई। जामा मस्जिद में पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष उमेश अग्रवाल और पूर्व पालिका अध्यक्ष सुखसागर मिश्र ने नमाजियों को बधाई दी।
 पिहानी की उस्मान गली मस्जिद में नमाजियों की संख्या बढ़ने से बस स्टैंड पर मस्जिद उस्मान गनी में हजारों की संख्या में रोजेदारों ने नमाज अदा की।

इससे पहले ईदगाह के इमाम मौलाना उस्मान गनी मज़ाहिरी ने फितरे की अदायगी के लिए पात्रों को ढूंढने की बात कही। इसी तरह शिया जामा मस्जिद, बड़े कुएं वाली मस्जिद, मस्जिद फारूके आजम और जामा मस्जिद कटराबाजार के अलावा राभा, देहलिया, पंडरवा किला, महमूदपुर सरैयां, अब्दुल्लानगर और मढ़िया में भी नमाज अदा की गई।
विज्ञापन



गोपामऊ की मस्जिद खैरुल्लाह शाह में नवाब साद फारूक़ी ने नमाज अदा कराई। इसके पहले मौलाना हसन नदवी ने तकरीर करते हुए कहा कि दुनियां की रंगीन मिजाजी छोड़ो और दीन के मिजाज को अपना लो, दुनियां में  कामयाबी और आखिरत भी संभल जाएगी। जामा मस्जिद में मौलाना मुजाहिदुल इस्लाम, मस्जिद बंदगी मियां में मौलाना ओसामा, मस्जिद कुर्रेशियान में मौलान खालिद ने नमाज अदा कराई।


बिलग्राम की जामा मस्जिद में मौलाना शरीफ अहमद ने  व बड़ी मस्जिद में सैय्यद मोहम्मद ताहिर ने नमाज अदा कराई। पाली के मोहल्ला काजीसराय स्थित जामा मस्जिद के पेश इमाम हाफिज अनवर हुसैन ने अलविदा की नमाज अदा कराई। लाल खां मस्जिद, कादिरी मस्जिद, नियाजी मस्जिद, सावरी मस्जिद ,रिसालदार साहब मस्जिद में भी नमाज अदा की गई। विधायक बाबू खां, चेयरमैन रिजवान ने अमन और मुल्क में तरक्की दुआ की । शाहाबाद की जामा मस्जिद में इमाम मकसूद अली ने नमाज अदा कराई। नमाज के बाद फकीरों को जकात बांटी गई। अन्य मस्जिदों में भी नमाज अदा की गई। हरपालपुर क्षेत्र की ककरा,महितापुर, करनपुर-मतनी,दहेलिपा आदि गांवों में अलविदा की नमाज अदा की गई। बेनीगंज क्षेत्र की छह मस्जिदों में नमाज अदा की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें