फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाहाबाद से रामनाथ त्रिपाठी बसपा प्रत्याशी

Fri, 01 Jul 2016 12:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/हरदोई
विज्ञापन
बसपा कार्यकर्ता सम्मेलन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शाहाबाद (हरदोई)। बसपा के राष्ट्रीय महासचिव और विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने बृहस्पतिवार को यहां भाजपा और सपा पर जमकर हमला किया। कहा कि दंगे होते नहीं कराए जाते हैं। सपा और भाजपा यही कर रही हैं। सपा के शासन में चार सौ दंगे हो चुके हैं। बलात्कार, हत्या, लूट की घटनाएं आए दिन हो रही हैं। सपाई तालाबों-पोखरों पर कब्जे कर रहे हैं।
विज्ञापन


नसीमुद्दीन ने नगर की बड़ी फील्ड में शाहाबाद विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ता सम्मेलन में पूर्व ब्लॉक प्रमुख रामनाथ त्रिपाठी को शाहाबाद से प्रत्याशी घोषित किया। सपा नेता यावर खान और सराफा कमेटी के संरक्षक अमर रस्तोगी ने बसपा की सदस्यता ली।

नसीमुद्दीन ने पीएम नरेंद्र मोदी पर भी हमला बोला। जोनल कोआर्डिनेटर अशोक सिद्धार्थ ने कहा कि चुनाव में एक-एक वोट की अहमियत होती है। कार्यकर्ता पहले वोट डालें और लोगों को डलवाएं फिर जलपान करें। नवघोषित प्रत्याशी रामनाथ त्रिपाठी ने भरोसा दिलया कि वे जनता और कार्यकर्ताओं की अपेक्षा पर खरे उतरेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें