फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: डी-डुप्लीकेट मतदाताओं के सत्यापन की कम स्थिति पर डीएम नाराज

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। पंचायत की मतदाता सूची में चिह्नित डी-डुप्लीकेट मतदाताओं के सत्यापन की कम स्थिति पर डीएम अनुनय झा ने नाराजगी जाहिर की। उन्होंने 4,99,456 मतदाताओं के 20 नवंबर तक सत्यापन किए जाने की समय सीमा के दृष्टिगत प्रत्येक तहसील को औसतन 10,000 मतदाताओं का सत्यापन प्रतिदिन किए जाने का लक्ष्य दिय है।
विज्ञापन

जिला निर्वाचन अधिकारी ने सोमवार को स्वामी विवेकानंद सभागार में मतदाता सूची के वृहद पुनरीक्षण कार्य की समीक्षा की। पंचायत सामान्य निर्वाचन-2026 के बनवाई जा रही मतदाता सूची के कंप्यूटरीकरण काम हरहाल में 24 नवंबर तक पूरा कराने के सहायक निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों को निर्देश दिए। कहा कि राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देश के मुताबिक, मतदाता सूची का कंप्यूटराइजेशन कराया जाना है। कहा कि आयोग की तरफ से संभावित डी-डुप्लीकेट चिह्नित मतदाताओं का सत्यापन भी समय से किया जाना है।
बताया कि संभावित डी-डुप्लीकेट 5,24,837 मतदाताओं के सापेक्ष 25,381 मतदाताओं का ही सत्यापन हो पाया है, जो कि काफी कम है। 4,99,456 डी-डुप्लीकेट मतदाताओं का सत्यापन होना है। काम 20 नवंबर तक पूरा किए जाने के लिए प्रत्येक दिन 50,000 मतदाताओं का सत्यापन किया जाना जरूरी हो गया है। जिसके लिए प्रत्येक तहसील स्तर पर 10,000 मतदाताओं का प्रतिदिन सत्यापन कराया जाना अनिवार्य किया गया है।
विज्ञापन

बताया कि डी-डुप्लीकेट मतदाता सत्यापन के लिए खंड विकास अधिकारियों को नोडल अधिकारी नामित किया गया है। सभी बीडीओ तहसील स्तर पर अपने ब्लॉक के संभावित डी-डुप्लीकेट मतदाताओं के सत्यापन के लिए कंप्यूटर ऑपरेटर, कर्मचारियों को नामित कर अपनी देखरेख में काम को दस दिन में पूरा कराएंगे। बैठक में एडीएम प्रफुल्ल त्रिपाठी समेत एसडीएम, बीडीओ मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें