शहर कोतवाली क्षेत्र में जिलाधिकारी परिसर से दो दुकानों व वकील के बक्से का ताला तोड़ कर हजारों का माल लेकर चोर फरार हो गए। आक्रोशित अधिवक्ताओं ने जिलाधिकारी से मिलकर परिसर में सुरक्षा बढ़ाने की मांग की। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
शहर कोतवाली क्षेत्र के पंजाबी कालोनी निवासी अजीत सिंह और तेज सिंह ने जिलाधिकारी कार्यालय परिसर में उनके कार्यालय से सटी अस्थाई दुकान है। जहां पर वह स्टाप व स्टेशनरी आदि की बिक्री करते है। उनके पास ही अधिवक्ता जुनैदुल्लहक खान का तख्त है। शुक्रवार को कचेहरी समय बीतने के बाद सभी अपने घर चले गए। रात में चोरों ने अजीत सिंह और तेज सिंह की अस्थाई दुकान की लोहे की फंटी हटाकर दुकान खोल ली और उसमें रखा स्टेशनरी का सामान निकाल लिया। इसके साथ ही पड़ोस में अधिवक्ता के बक्सा का भी ताला तोड़कर उसकी फाइल आदि को फाड़ दिया। सुबह जब लोगों को घटना की जानकारी हुई तो सनसनी फैल गई।
अजीत सिंह ने बताया कि चोर उसकी दुकान से लगभग तीन हजार का सामान उठा ले गए। वहीं तेजपाल की दुकान डेढ़ हजार की स्टेशनरी आदि उठा ले गए। वही अधिवक्ता के डायरी आदि निकला लग गए और फाइलें आदि फाड़ दी। घटना के बाद अधिवक्ता जिलाधिकारी से मिले और परिसर में सुरक्षा की मांग की। जिलाधिकारी ने शहर कोतवाल को कार्रवाई करने के निर्देश दिए। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल शुरू कर दी। घटना से वकीलों में रोष व्याप्त है।