फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम ने किया कोविड अस्पताल का निरीक्षण

विज्ञापन
कोविड-19 के एल-2 अस्पताल में चिकित्सक से जानकारी लेते डीएम अविनाश कुमार। संवाद - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
हरदोई। किसी भी कोरोना पॉजिटिव को रेड जोन से बाहर न घूमने दें और इन पर पूरी निगरानी रखें। सोमवार सुबह नयागांव स्थित एल-2 अस्पताल के निरीक्षण के दौरान डीएम अविनाश कुमार ने ये निर्देश सीएमओ डा. सूर्यमणि त्रिपाठी को दिए। उन्होंने चिकित्सक, नर्स, वार्ड ब्वाय व सफाई कर्मचारियों की उपस्थित के बारे में जानकारी प्राप्त की।
विज्ञापन

डीएम ने सीएमओ को निर्देश दिए कि एल-2 अस्पताल में पेयजल, विद्युत व सफाई व्यवस्था दुुरुस्त रखें। मरीजंों को समय पर गुणवत्तायुक्त नाश्ता, लंच व भोजन उपलब्ध कराएं। इस दौरान उन्होंने रेड जोन में भर्ती कुछ कोरोना मरीजों से फोन पर वार्ता कर अस्पताल की व्यवस्था के बारे में जानकारी ली। कहा कि अस्पताल में पीपीई किट, मास्क, ग्लव्स, सैनिटाइजर, चादर आदि की पर्याप्त उपलब्धता बनाएं रखें। इस मौके पर डा. मनोज कुमार श्रीवास्तव, डा. पंकज मिश्रा, डा. प्रतीक आदि मौजूद रहे।
स्क्रीनिंग के बाद ही प्रवेश दें
हरदोई। ब्लाक में आने वाले प्रत्येक व्यक्ति का तापमान चेक करने के बाद प्रवेश दें और अगर किसी व्यक्ति में जांच के दौरान मानक से अधिक तापमान मिलता है तो उसकी सूचना तत्काल संबंधित सीएचसी के एमओआईसी को दें और उसे अस्पताल भेजें। सोमवार को ब्लाक अहिरोरी के निरीक्षण में डीएम ने हेल्थ डेस्क पर तैनात कर्मचारियों को उक्त निर्देश दिए। डीएम ने अधिकारियों व कर्मचारियों की सर्विस बुक, जीपीएफ पास बुक तथा व्यक्तिगत पत्रावलियों की गहन समीक्षा की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें