फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम आवास के पास गिरा पेड़, बत्ती गुल

Mon, 17 Aug 2015 01:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
मूसलाधार बारिश से रविवार को डीएम आवास के निकट पेड़ गिर गया। जिसकी चपेट में आकर कई खंभों के तार टूट गए और एक पोल भी क्षतिग्रस्त हो गया, जिससे डीएम चौराहे और सुभाष नगर स्थित कुछ मोहल्लों की बिजली सुबह से गुल रही और शाम को अंधेरा होने तक सुचारु नहीं हो सकी।
विज्ञापन


उमस भरी गर्मी से रविवार की भोर को हुई मूसलाधार बारिश से राहत तो मिली, पर तेज बारिश से शहर में कई स्थानों पर बिजली के लोकल फाल्ट भी हो गए। डीएम आवास के पास रोड किनारे का पेड़ गिर पड़ा। जिसकी चपेट में आकर खंभा व तार टूट गया।

खंभा क्षतिग्रस्त होने तथा तार टूटने से आजाद नगर, सुभाष नगर और डीएम चौराहे की बिजली सुबह पांच बजे से ठप हो गई। पेड़ को काटा गया और तार जोड़ने का कार्य कराया, जिससे सुबह पांच से शाम के साढ़े सात बजे तक आपूर्ति सुचारु नहीं हो सकी। रात आठ बजे के करीब बिजली आने पर लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन


इसके अलावा शहर भर में कई स्थानों पर दिन भर बिजली की आवाजाही लगी रही। उधर, जेई अंबिका प्रसाद ने बताया कि तार जोड़ने में समय लगा है, जिससे 12 घंटे से ज्यादा समय तक बिजली गुल रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें