पुलिस लाइन परिसर में आयोजित परामर्श केंद्र पर नौ दंपतियों के बीच समझौता करा उनको साथ रहने को राजी किया गया। परामर्श केंद्र पर रविवार को समिति के सामने कुल 20 मामले सुनवाई के लिए आए। जिसमें नौ दंपतियों को साथ रहने को राजी किया गया।
इनमें पाली क्षेत्र की पुष्पा और चंपत राम, टड़ियावां की माला व नवल किशोर, इसी थाना क्षेत्र की रीता व नेकराम, शहर कोतवाली की बबिता व सचिन, पिहानी क्षेत्र की खुशबू व धर्मेंद्र, माधौगंज क्षेत्र की प्रियंका व सर्वेश, बघौली क्षेत्र की माधुरी व रोहित, लोनार क्षेत्र के बरखा व दिलीप और टड़ियावां क्षेत्र के पुष्पा व प्रदीप शामिल है।