फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: प्रतिनिधियों के आने पर डीएम ने जताई नाराजगी, प्रधानों को नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। नीलम नदी के जीर्णाेद्धार की समीक्षा बैठक में प्रतिनिधियों के आने पर जिलाधिकारी ने नाराजगी जाहिर की। उन्होंने गैरहाजिरी और प्रतिनिधियों को भेजने वाले प्रधानों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। कहा कि काम में तेजी लाई जाए। सुस्ती पर संबंधित की जिम्मेदारी तय की जाए।
विज्ञापन

बुधवार शाम को कलक्ट्रेट स्थित अपने कार्यालय में बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने नीलम नदी के जीर्णाेद्धार की समीक्षा की। कहा कि 63 किमी. लंबाई में नीलम नदी के जीर्णाेद्धार में तेजी लाई जाए। कहा कि जिन गांवों में कार्य की गति ठीक न हो वहां विशेष ध्यान देते हुए कार्य जल्द पूरा किया जाए। बैठक में निर्वाचित प्रधानों के स्थान पर प्रतिनिधियों की उपस्थिति पर नाराजगी जाहिर की।
गैरहाजिरी होने पर नौ प्रधानों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। कहा कि शेष गांवों में इस्टीमेट तैयार करा लिए जाएं। मनरेगा की नियमावली का पालन सुनिश्चित कराया जाए। सिंचाई विभाग को अब तक हुए कार्य का सत्यापन की जिम्मेदारी सौंपी। कहा कि जिन गांवों की प्रगति कम है, वहां सुधार न होने पर पंचायत सचिवों की जवाबदेही तय की जाएगी।
विज्ञापन

उन्होंने निर्देशित किया कि कार्य की प्रगति की साप्ताहिक समीक्षा की जाए। नदी के किनारे पौधरोपण पर विशेष जोर देते हुए कहा कि मिट्टी को बांधने वाली जड़ों वाले पौधों का रोपण कराया जाए। सीडीओ सौम्या गुरूरानी, एडीएम प्रियंका सिंह, श्रम रोजगार उपायुक्त रवि प्रकाश सिंह सहित अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें