फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम ने पोषण एवं पुनर्वास केंद्र खंगाला

Tue, 07 Jul 2015 12:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला अस्पताल के बाल विभाग में संचालित पोषण एवं पुनर्वास केंद्र पर जिलाधिकारी रमेश मिश्र के निरीक्षण में भारी खामियां मिलीं। इस पर उन्होंने स्वास्थ्य प्रशासन को कड़ी फटकार लगाई और व्यवस्था दुरुस्त कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


ज्ञात हो कि जिलाधिकारी रमेश मिश्र ने सोेमवार की दोपहर पोषण एवं पुनर्वास केंद्र का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान भर्ती बच्चों के वार्ड में सीलन के कारण पानी टपकता मिला। इसके अलावा कक्ष में भारी दुर्गंध आ रही थी। इस पर उन्होंने कड़ी नाराजगी जताई और तक्काल अवर अभियंता को बुलाकर छत सही कराने के निर्देश दिए।

इसके साथ ही कक्ष की दीवारों को दुरुस्त करने को कहा, ताकि वहां पर सीलन न आए। उन्होंने कक्ष में उठ रही दुर्गंध पर कड़ी नाराजगी जताई और कक्ष में फिनायल का प्रयोग करने को कहा। उन्होंने जब फिनायल दिखाने को कहा तो जिम्मेदार एक दूसरे का मुंह ताकते दिखे। वहां पर मौजूद कर्मचारी कुपोषित बच्चों के विषय में विस्तृत जानकारी नहीं दे सके।
विज्ञापन


सभी एक दूसरे का मुंह देख रहे थे। कई कर्मचारी तो मौजूद ही नहीं मिले। उन्होंने बच्चों की माताओं से केंद्र पर मिलने वाली सुविधाओं की भी जानकारी ली और जिन महिलाओं के बैंक एकाउंट नहीं खुले थे, उनके बैंक एकाउंट खुलवाने के निर्देश दिए। इस मौके पर सीएमओ डा. वीके गुप्ता, सीएमएस डा. आरके मिश्र सहित विभागीय अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें