फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: स्कूल के पास बजता है डीजे, पढ़ नहीं पाते... पुलिस ने बंद कराया

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। पुलिस अधीक्षक की पहल पर विद्यालयों में लगवाई गईं पिंक पेटिकाओं के सकारात्मक परिणाम सामने आ रहे हैं। शिकायतों की संख्या में कमी आई है। जो शिकायतें आ रही हैं उनका निस्तारण भी पुलिस प्राथमिकता से कर रही है।
विज्ञापन

विद्यालय के विद्यार्थियों की छोटी-छोटी बातें बड़ी न बनें, इसमें पिंक पेटिकाएं महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। मई में पिंक पेेटिकाओं में पांच शिकायतें दर्ज कराई गईं। इनमें एक शिकायत देहात कोतवाली क्षेत्र की है। दो शिकायतें बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र और एक-एक शिकायत अतरौली और लोनार कोतवाली क्षेत्र की हैं।

केस-1
स्कूल के पास बजता है डीजे, पढ़ नहीं पाते
बिलग्राम स्थित एक इंटर कॉलेज के विद्यार्थी ने पिंक पेटिका में शिकायत डाली। शिकायत में बताया कि स्कूल के पास ही लगातार डीजे बजता रहता है। इस कारण पढ़ाई में व्यवधान होता है। पुलिस ने संबंधित लोगों को समझाकर मामले का निस्तारण करा दिया। अब डीजे स्कूली वक्त में नहीं बजता।
विज्ञापन


केस-2
दो छात्र बहुत परेशान करते हैं...
भरावन विकास खंड के एक प्राथमिक विद्यालय की छात्रा ने पिंक पेटिका के माध्यम से शिकायत दर्ज कराई। बताया कि विद्यालय के ही दो छात्र उसे परेशान करते हैं। मामला पुलिस तक पहुंचा, संबंधित दोनों बच्चों को समझाया गया। परिजनों को भी नसीहत दी गई और अब मामला खत्म हो चुका है।

केस-3
मॉनीटर बहुत रूडली बात करता है...
शहर के लखनऊ रोड स्थित एक प्रतिष्ठित विद्यालय की पिंक पेटिका से भी शिकायत मिली। एक छात्रा ने शिकायत दर्ज कराई कि क्लास का मॉनीटर उससे रूडली बात करता है। शिकायत पढ़कर पहले जिम्मेदार मुस्कराए और फिर दोनों को समझाया अब मामला शांत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें