फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: न चूल्हा फुंका, न गैस जली... सिर्फ बिलखने की आवाज और बदहवास महिलाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
पाली। आंझी-आलमनगर मार्ग पर शुक्रवार आधीरात के बाद हुए हादसे से नगर के मोहल्ला पटियानींव में शोक की लहर है। पिता-पुत्र समेत एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो जाने से संबंधित परिवार में चूल्हा तक नहीं जला। परिचितों और पड़ोसियों ने परिवार की महिलाओं को काफी समझाने की कोशिश की, लेकिन इन लोगों ने पानी के अलावा कुछ भी नहीं पीया।
विज्ञापन

पटियानींव निवासी नीरज की बरात शुक्रवार रात मझिला थाना क्षेत्र के कुसुमा गांव गई थी। आधीरात के बाद बरात से वापस आ रही कार भुप्पापुरवा मोड़ के पास अनियंत्रित होकर पलट गई थी। घटना में छह लोगाें की मौत हो गई थी। छह लोग घायल थे। मृतकों में नीरज के चचेरे भाई जीतेंद्र और आकाश भी शामिल हैं। जितेंद्र के पुत्र सिद्धार्थ की भी घटना में मौत हुई है। इन तीनों का अंतिम संस्कार शनिवार शाम किया गया।
जितेंद्र चार सगे भाई-बहन थे। इनमें जितेंद्र और आकाश व विवाहित बहन ममता और अविवाहित बहन मलका शामिल हैं। जितेंद्र और आकाश की मौत हुई हैै। ममता के पति जौहरी की भी मौत हुई है। दो भाइयों, जीजा और भतीजे की मौत से मलका बदहवास है। मोहल्ले की सभासद रामदेवी श्रीवास्तव उन्हें संभालती नजर आईं। घर में गैस-चूल्हा और मिट्टी का चूल्हा दोनों ही हैं, लेकिन शुक्रवार रात के बाद से यहां कोई चूल्हा जला ही नहीं।
विज्ञापन



मासूम को पता ही नहीं, हुआ क्या है
हादसे में जान गंवाने वाले जितेंद्र के दो बच्चे थे। बेटा सिद्धार्थ और बेटी काव्या। जितेंद्र और सिद्धार्थ की सड़क हादसे में मौत हो गई। काव्या अपनी मां, चाची, बुआ को बिलखता देख उनसे सवाल तो करती है, लेकिन जवाब उसकी समझ में नहीं आता। तीन साल की काव्या को कुछ देर के लिए पड़ोसी अपने घर ले गए। यहां उसे कुछ खिलाया गया। घटना के बारे में उसे कुछ पता नहीं। सबसे पूछती है कि रो क्यों रहे। खाना क्यूं नहीं बन रहा, लेकिन जवाब कुछ नहीं मिलता। इसके बाद वह मकान में ही पड़ी चारपाई पर गुमसुम होकर लेट जाती है।


ढांढस बंधाने पहुंचे राजनीतिक लोग
एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत की घटना होने की जानकारी पर बड़ी संख्या में राजनीतिक लोग भी मौके पर पहुंचे। क्षेत्रीय विधायक माधवेंद्र प्रताप सिंह रानू मृतकों के आवास पर पहुंचने के बाद अंतिम संस्कार में शामिल हुए। समाजवादी पार्टी के पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के अध्यक्ष और पूर्व एमएलसी डॉ. राजपाल कश्यप, पूर्व जिलाध्यक्ष पम्मू यादव, सपा के जिला उपाध्यक्ष रहमत अली मोनू भी मृतकों के घर पर शोक जताने पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें