हरदोई। पितृ पक्ष खत्म होते ही बाजार गुलजार होने के साथ ही उछलने की तैयारी में भी है। सबसे ज्यादा उत्साह कार बाजार में फिलहाल नजर आ रहा है। रविवार से शुरू हो रहे नवरात्र से दशहरा के बीच 550 से ज्यादा कारों की बिक्री होगी। यह आंकड़ा सिर्फ शहर में हि ही स्थित कार शोरूम का है। आस पास के जनपदों, खास तौर से लखनऊ और कानपुर से भी बड़ी संख्या में स्थानीय लोग वाहनों की खरीदारी करते हैं। रविवार से ही चौपहिया वाहनों की डिलीवरी का सिलसिला शुरू हो जाएगा।
कोई भी त्योहार आते ही बाजार चमकने लगता है। पितृ पक्ष में 15 दिन तक सामान्य तौर पर लोग खरीदारी से बचते हैं और इसके पीछे निजी परंपराओं और धार्मिक मत होने की बात कहते हैं। फिलहाल अब नवरात्र शुरू होते ही देवी की कृपा कारोबारियों से लेकर खरीदारों तक पर बरसने की बारी है।
. कांसेप्ट कार्स के निदेशक सूर्य वर्धन अग्रवाल बताते हैं कि हरदोई में नवरात्र के दिनों में 350 वाहनों की डिलीवरी देनी है। इतने लोग ताे पहले ही बुकिंग करा चुके हैं। नवरात्र में भी लोग वाहनों की बुकिंग कराते हैं। पूर्व से बुक और नवरात्र में डिलीवरी देने के लिए शोरूम में तैयारियां पूरी हैं। उन्होंने बताया कि पिछले वर्ष से इस बार बेहतर कारोबार होता नजर आ रहा है।
. बालाजी हुंडई के मालिक कपिल अग्रवाल भी बाजार में तेजी की बात कहते हैं। उन्होंने बताया कि नवरात्र भर में 110 कारों की डिलीवरी देनी है। इतने लोग पूर्व में ही बुकिंग करा चुके हैं। कुछ लोग अभी बुकिंग कराने के बाद दिवाली और धनतेरस पर भी डिलीवरी लेंगे। कारेाबार तो पिछली बार की अपेक्षा बेहतर ही होने की उम्मीद है।
एसयूवी की मांग ज्यादा, ईवी पर अब भी असमंजस
कपिल अग्रवाल बताते हैं कि 25 फीसदी ग्राहक सीएनजी से चलने वाली कार पसंद कर रहे हैं। इसके साथ ही हचबैक की अपेक्षा एसयूवी ज्यादा पसंद की जा रही है। ईवी कारों को लेकर वह कहते हैं कि चार्जिंग प्वाइंट को लेकर खरीदारों में असमंजस रहता है। इसलिए तीन से चार फीसदी लोग ही ईवी कार पसंद कर रहे हैं। सूर्य वर्धन अग्रवाल भी बताते हैं कि ईवी को लेकर अभी बहुत जयादा रुझा नहीं है। मारूती की एसयूवी और हचबैक दोनों ही सेगमेंट की कारें लोग पसंद कर रहे हैं।
फोटो-32-कपिल अग्रवाल। आर्काइव
फोटो-32-कपिल अग्रवाल। आर्काइव