फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गड़बड़ी का आरोप लगा किया प्रदर्शन

Tue, 23 Jun 2015 12:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
टोडरपुर के ग्राम अयारी के ग्रामीणों ने सोमवार को कलक्ट्रेट में प्रदर्शन कर पूर्ति विभाग पर अनियमितता का आरोप लगा नवीनीकरण के नाम पर फर्जी राशन कार्ड बनवाने का आरोप लगाया है। डीएम को दिए ज्ञापन में ग्रामीणों ने साक्ष्य दिखा आरोप लगाया कि किशोरों तक ने फर्जी पत्नियां दिखा राशन कार्ड बनवा रहे हैं।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने जांच कराकर ऐसे राशन कार्डों को निरस्त करा जिम्मेदारों पर कार्रवाई की मांग की है। कलक्ट्रेट परिसर में एकत्र हुए अयारी, बिजगवां कला के शिवसागर, आशाराम आदि ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि ग्राम सभा की निराश्रित विधवाओं, विकलांगाें एवं भूमिहीन मजदूरों के पुराने बीपीएल अंत्योदय राशन कार्ड निरस्त करके नए अपात्र लोगों के राशन कार्ड जारी किए हैं।

ग्रामीणों ने आरोप लगाए कि एक परिवार में सभी सदस्यों के अलग-अलग व जिन लड़कों की शादी नहीं हुई है, उनके अंत्योदय एवं उनकी फर्जी पत्नियों के नाम बीपीएल नवीन राशन कार्ड बनाए हैं, जो पूरी तरह से अवैध हैं। आरोप लगाया कि पंचायत मित्र ने अपने परिवार में सभी सदस्यों के अलग-अलग बीपीएल नवीन राशन कार्ड जारी करवाए हैं, जो अवैध हैं।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने आरोप लगाए कि कोटेदार ने अपने दो लड़कों के नाम बीपीएल एवं उन्हीं लड़कों की पत्नियों के नाम अंत्योदय नवीन राशन कार्ड जारी किए हैं, जो अवैध हैं। ग्रामीणों ने इस दौरान नारेबाजी कर प्रदर्शन किया और डीएम रमेश मिश्र को ज्ञापन सौंपकर गलत ढंग से बनाए गए कार्डों को निरस्त कराकर पूर्ति विभाग के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

दिए गए ज्ञापन में ग्रामीणों ने पुराने बीपीएल व अंत्योदय राशन कार्डों में 80 फीसदी निरस्त करके नए अपात्र लोगों के राशन कार्ड बनवाने का आरोप लगाया है। इस मौके पर रामकली, मुनीम, कैलाश, राजाराम, लालाराम, बाबूराम, मुन्नू मास्टर, अनिल कुमार, अवधेेश, नन्हे लाल, करन लाल, रामरतन और हरीराम आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें