नगर में करोड़ों की लागत से बन रही सड़कों की
गुणवत्ता का जायजा चेयरमैन रिजवान खां ने सोमवार को लिया। गुणवत्ता के साथ
सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए सफाई कर्मियों को भी निर्देशित किया।
चेयरमैन
ने बोर्ड के सभी सदस्यों सहित प्रभारी अधिशासी अधिकारी पीसी श्रीवास्तव व
जेई के साथ नगर के प्रमुख नवनिर्मित मार्गों का स्थलीय निरीक्षण किया।
हालांकि, सब कुछ सही सलामत मिलने पर ठेकेदारों ने राहत की सांस ली।
नगरवासियों की शिकायत पर उन्होंने नगर में हाल में ही स्थापित हैंडपंपों को
भी चलाकर देखा।
कई हैंडपंपों से पानी न निकलने पर उन्हाेंने संबंधित
ठेकेदार को नोटिस जारी करने के निर्देश देते हुए एक सप्ताह की मोहलत दे
हैंडपंपों को सुधारने को कहा। वहीं ठप पड़ी सोलर स्ट्रीट लाइटों के दुरुस्त
करने को अधीनस्थों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
इस दौरान चेयरमैन के
साथ सभासद विजय मिश्रा, रामनरेश यादव, छोटेलाल कश्यप, कुमुद बाजपेई, साबिर
खां, नसीम खां, रक्षपाल, सफाई नायक पवन मिश्रा, गुलजार खां आदि थे। उधर,
रमजान में रोजेदारों को बेहतर व्यवस्था बनाने के लिए नगर पंचायत ने कमर कस
ली है।
चेयरमैन रिजवान खां ने मसजिदों की साफ सफाई व्यवस्था चुस्त दुरुस्त
रखने की जिम्मेदारी जहां सफाई नायक गुलजार व पवन पर डाल दी है, वहीं
रोजेदारों को रोजा इफ्तार के लिए शरबत, पानी, खजूर आदि की भी व्यवस्था
प्रतिदिन सुचारु रूप से करने के निर्देश दिए।