30 वी राष्ट्रीय स्ट्रेंथ लिफ्टिंग प्रतियोगिता में विजेता खिलाडिय़ों के साथ कोच पूनम तिवारी व अन्?
- फोटो : HARDOI
हरदोई। पश्चिम बंगाल में हुई 30वीं राष्ट्रीय स्ट्रेंथ लिफ्टिंग प्रतियोगिता में जिले के खिलाड़ियों ने भी अपनी प्रतिभा का जमकर प्रदर्शन किया। जिले के खिलाड़ियों ने एक गोल्ड, एक रजत एवं दो कांस्य पदक झटके। 76 किलोग्राम भार वर्ग में अखिलेश गौतम ने स्वर्ण पदक झटका।
कोच पूनम तिवारी ने बताया कि 17 से 20 मार्च तक पश्चिम बंगाल के बिहार में राष्ट्रीय स्टेंथ लिफ्टिंग प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इसमें उनके नेतृत्व में उत्तर प्रदेश की टीम ने प्रतिभाग किया और एक गोल्ड सहित चार पदक प्राप्त किए।
इसमें 76 किलोग्राम भार वर्ग में अखिलेश गौतम ने स्वर्ण पदक, 76 किलोग्राम भार वर्ग में वकार अब्बास रजत पदक, 46 किलोग्राम भार वर्ग में पलक सिंह ने कांस्य एवं 76 किलोग्राम भार वर्ग में वकार अहमद ने कांस्य पदक प्राप्त किया।
जनपद पहुंचने पर खिलाड़ियों का भव्य स्वागत शंकर व्यायामशाला में किया गया। विजेता खिलाड़ियों को पूनम, आकांक्षा, शनोवर, शैलजा, आंचल सिंह, गोविंद, विजय, अनन्त राम, सचिन, सूर्य प्रताप सिंह, नितिन, वैभव ने बधाई दी।