फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार अंतिम व्यक्ति तक पहुंचा रही योजनाओं का लाभ: कुशी

विज्ञापन
विज्ञापन
पिहानी। सीएचसी में सोमवार को अंत्योदय कार्डधारकों को आयुष्मान कार्ड बांटे गए। मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख कुशी वाजपेयी ने सीएचसी अधीक्षक डॉ. जितेंद्र श्रीवास्तव के साथ मुख्यमंत्री जन आरोग्य अभियान का शुभारंभ किया। इस दौरान 150 अंत्योदय कार्डधारकों को आयुष्मान कार्ड बांटे गए।
विज्ञापन

ब्लॉक प्रमुख ने कहा कि योजना के तहत गरीबों को भी पांच लाख के मुफ्त इलाज की सुविधा मिल सकी है। योजना इस बात का प्रमाण है कि सरकार जाति-धर्म व समुदाय की भावना से हटकर हर वर्ग और अंतिम व्यक्ति तक लाभ पहुंचाने के लिए प्रयासरत है। सीएचसी अधीक्षक डॉ. जितेंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि सभी अंत्योदय कार्डधारक आयुष्मान कार्ड बनवा लें। आवश्यकता पड़ने पर वह पांच लाख तक के इलाज की मुफ्त सुविधा पा सकते हैं।
बताया कि इस कार्य के लिए आयुष्मान मित्र की नियुक्तियां भी कर दी गई हैं। इसी क्रम में सोमवार को सीएचसी में डेढ़ सौ अंत्योदय कार्डधारकों को आयुष्मान कार्ड सौंपे गए हैं। जल्द ही गांवों में भी कोटेदार की मदद से आयुष्मान कार्ड बनाए जाएंगे। इस मौके पर नवनीत वाजपेयी, अनुज शुक्ला, डॉ. जुबैर व अयूब जफर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें