फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: पत्नी के छोड़कर जाने से परेशान शराब के लती ने फंदा लगाकर दी जान

विज्ञापन
फोटो- 30- मनोहर। फाइल फोटो - फोटो : आंधी एवं बरसात में गिरी समर की कोठरी
विज्ञापन
हरदोई। शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र के धर्मपुर निवासी युवक का शव शनिवार सुबह मकान के बरामदे में गमछे के फंदे से लटका मिला। परिजन का कहना है कि पत्नी के छोड़कर जाने के बाद युवक शराब का आदी हो गया था। शराब के नशे में ही खुदकुशी किए जाने की बात परिजन ने कही।
विज्ञापन

धर्मपुर निवासी मनोहर (35) मजदूरी करते थे। भाई राम निवास ने बताया कि लगभग तीन माह पहले मनोहर अपनी पत्नी और चार बच्चों के साथ काम की तलाश में दिल्ली गए थे। वहां कुछ दिन रहने के बाद पत्नी ने साथ रहने से इन्कार कर दिया था। दूसरे व्यक्ति के साथ रहने लगी थी। इसके बाद मनोहर पत्नी और बच्चों को छोड़कर वापस गांव आ गया था।
राम निवास का कहना है कि पत्नी के छोड़ देने से परेशान मनोहर शराब का आदी हो गया था। शुक्रवार शाम शराब के नशे में कुछ लोगों से उसका विवाद हुआ था। रात में घर आकर वह सो गया था। शनिवार सुबह जब परिजन जागे तो मकान के बरामदे में उसका शव फंदे से लटक रहा था। राम निवास की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया। कोतवाल अरविंद कुमार राय ने बताया कि खुदकुशी का मामला है। परिजन ने फिलहाल कोई आरोप नहीं लगाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें