फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गौशाला में मवेशी छोडने आए लोगों का ग्रामीणों से विवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
हरियावां (हरदोई)। ब्लॉक क्षेत्र के जतुली गांव के आसपास के लोग मवेशियों को हांककर गांव स्थित गोशाला पहुंचे तो ग्रामीणों से उनका विवाद हो गया। गोशाला के बाहर डटे ग्रामीणों का विरोध देखकर आसपास के गांव के लोगों ने मवेशियों को रोड पर छोड़ दिया। इससे हरदोई-पिहानी मार्ग पर करीब आधा घंटा जाम लगा रहा। पुलिस ने ग्रामीणों को समझाकर मवेशियों को गोशाला में पहुंचा दिया।
विज्ञापन

हरियावां विकास खंड अंतर्गत हरदोई पिहानी मार्ग पर स्थित गांव जतुली के आसपास के लोग अन्ना मवेशियों से परेशान होकर मंगलवार को दर्जनों पशुओं को हांककर जतुली गोशाला पहुंचे। यहां के ग्रामीणों ने उनका विरोध किया। कहा कि शाम को गोशाला से मवेशी छोड़ दिए जाते हैं। ये उनकी फसलों को नुकसान पहुंचाते हैं। इस पर दोनों पक्षों में बहस होने लगी।
नाराज लोगों ने मवेशी हरदोई पिहानी मार्ग पर छोड़ दिए, जिससे जाम लग गया। विवाद बढ़ने पर लोगों ने पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस ने दोनों पक्षों को शांत कराया। मवेशियों को आश्रय स्थल के अंदर पहुंचाया गया। गोशाला से संबद्ध पशु चिकित्सा अधिकारी सजीत कुमार ने बताया कि जतुली गांव में स्थित गोशाला में मवेशी नहीं हैं। अभी खाई खोदी जा रही है, खाई तैयार होने व तार लगवाने के बाद उसमें मवेशियों को रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें