हरदोई। चांदबेहटा के मजरा बिरहाना में शुक्रवार रात मकान के बाहर बैठे निशक्त को कार ने टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल निशक्त को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। शनिवार सुबह उसकी मौत हो गई। घटना के बाद चालक कार मौके पर छोड़कर भाग निकला।
शहर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम चांदबेहटा के मजरा बिरहाना गावं निवासी निशक्त कामता प्रसाद (40) पंचर जोड़ने का काम करते थे। शुक्रवार की रात वह अपने मकान के बाहर बैठे थे। इस दौरान एक तेज रफ्तार कार ने उन्हें टक्कर मार दी। घटना में गंभीर रूप से घायल कामता को उनका छोटा भाई अर्जुन अन्य परिजनों के साथ मेडिकल कालेज जे गया। यहां शनिवार सुबह कामता की मौत हो गई। मृतक सात भाई बहनों में बड़ा था। मृतक अविवाहित था। मौके पर ग्रामीणों ने कार को पकड़ लिया, लेकिन मौका पाकर चालक भाग गया। शहर कोतवाल संजय त्यागीा ने बताया कि कार पुलिस के कब्जे में है। परिजनों से तहरीर लेकर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।