फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विकलांगों का परीक्षण कर 310 को दिए पत्र

Sun, 20 Sep 2015 12:12 AM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, हरदाेई
विज्ञापन
विज्ञापन
विकलांगों को ट्राईसाइकिल व उपकरण के वितरण को परीक्षण शिविर का आयोजन शनिवार को गांधी भवन में किया गया। वरदान चैरिटेबिल ट्रस्ट व एलिम्को कानपुर के तत्वावधान में आयोजित शिविर में परीक्षण के उपरांत पात्र विकलांगों को उपकरण के लिए स्वीकृति पत्र दिए गए।
विज्ञापन


चयनित विकलांगों को दो माह बाद उपकरणों का आवंटन किया जाएगा। वरदान चैरिटेबिल ट्रस्ट व एलिम्को कानपुर के तत्वावधान में आयोजित दो दिवसीय विकलांग परीक्षण शिविर में डाक्टरों ने विकलांगों का परीक्षण किया। एलिम्को कानपुर से आए डा. जुगुल किशोर व उनकी टीम ने विकलांगों का परीक्षण किया।

उपकरण वितरण के लिए परीक्षण शिविर की जानकारी पाकर सुबह से ही सैकड़ों की संख्या में विकलांग पहुंचे। जिनका सुबह नौ बजे से परीक्षण शुरू कराया गया और देर शाम तक आयोजित हुए शिविर में करीब सात सौ विकलांगों का पंजीकरण कर परीक्षण किया गया।
विज्ञापन


शिविर में स्वास्थ्य विभाग के डा. वीपी गौतम, डा. सुशील कुमार और डा. सुरेश अग्निहोत्री ने शिविर स्थल पर करीब 45 विकलांगों के प्रमाण पत्र भी बनाए। ट्रस्ट द्वारा पंजीकरण को चार काउंटर बनाए गए। जिन पर अनुराग मिश्र, रजनीश त्रिपाठी, आलोकिता श्रीवास्तव, शाहनबाज, सौरभ गुप्ता, हिमांशु, शैलेश, अंजली दीक्षित, कृति, श्रद्धा और अमित अवस्थी ने पंजीकरण किया।

विकलांगों के परीक्षण में सरिता अग्रवाल, रिंकी गुप्ता, नीतू व खुशबू टंडन ने सहयोग दिया। इस मौके पर ट्रस्टी अरुणेश बाजपेयी, फखरूल इस्लाम, सचिव अतुल कांत द्विवेदी, आलोक श्रीवास्तव, करुणा शंकर द्विवेदी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें