फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विकलांग दंपति धरने पर बैठे

Wed, 12 Aug 2015 12:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
ग्राम मोहकमपुर तजरा विराहिमपुर में पट्टे की भूमि को अवैध कब्जे से मुक्त कराने की मांग को लेकर एक विकलांग दंपति मंगलवार को कलेक्ट्रेट परिसर में धरने पर बैठ गए। इस दौरान जिलाधिकारी को एक ज्ञापन देकर पीड़िताें ने कहा कि यदि उन्हें न्याय न मिला तो वह यहीं भूख हड़ताल भी करेंगे।
विज्ञापन


कलक्ट्रेट परिसर में धरने पर बैठे रामनरेश ने बताया कि उसकी गाटा संख्या 484 ग्राम विराहिमपुर परगना बंगर में पट्टा लगभग 12 साल पहले हुआ था। बताया कि उनका नाम आज भी खतौनी में चला आ रहा है। जिस पर ग्राम प्रधान की शह पर एक व्यक्ति ने कब्जा कर लिया है।

बताया कि लेखपाल और कानूनगो से शिकायत भी की गई, पर उनकी तरफ से इस तरफ आज तक कोई कार्रवाई ही नहीं हुई है। उसने बताया कि वह विकलांग एवं गरीब व्यक्ति है। उसकी पत्नी भी विकलांग है। इस कारण उसकी कोई भी नहीं सुन रहा है। उसने कहा कि अब वह न्याय की खातिर धरना प्रदर्शन करने के लिए बाध्य हुआ है।
विज्ञापन


उसने बताया कि यदि इस बार भी जिलाधिकारी द्वारा उसकी व्यथा को न सुना गया तो वह अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन और भूख हड़ताल करने को बाध्य होगा। इस दौरान उसने शिकायती पत्र भी जिलाधिकारी रमेश मिश्र को सौंप न्याय की गुहार लगाई है। इस दौरान धरने पर उसके साथ उसकी पत्नी भी मौजूद रही।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें