फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विकलांग बच्चों का किया गया परीक्षण

Mon, 29 Dec 2014 11:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर संसाधन केंद्र पर सोमवार को श्रवण बाधित बच्चों का परीक्षण किया गया। परीक्षण के बाद चिह्नित बच्चों को उपकरण वितरित किए जाएंगेे। सर्व शिक्षा अभियान के अंतर्गत सोमवार को श्रवण अक्षम बच्चाें हेतु हेयरिंग एंड मूल्यांकन शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें डा. आरके मिश्र ने बच्चों की आडियोमेट्री कर 27 बच्चों को प्रमाण पत्र निर्गत किए।
विज्ञापन


पुनर्वास विशेषज्ञ अनूप सिंह द्वारा परीक्षण कर बच्चोें को श्रवण यंत्र बांटने की संस्तुति की। चिह्नित बच्चों को हरी पर्ची दी गई। 30 दिसंबर को चयनित बच्चों को श्रवण यंत्र मुहैया कराए जाएंगे। इस मौके पर डा. सरल वर्मा, अनूप शुक्ला, सर्वेंद्र बाजपेई, चंद्र किशोर शुक्ला, रामाशीष गुप्ता, शब्बन खान, बृजराज सिंह, अश्वनी सिंह, प्रबल प्रताप सिंह, विजय कुमार, संजय मिश्रा, विपिन बाजपेई, पंचम सिंह, सविता पांडेय, क्षमा मिश्रा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें