फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निदेशक से सम्मानित हुए जिले के शिक्षक लाल बहादुर

विज्ञापन
फोटो-48-शिक्षा निदेशालय में उत्कृष्ट विद्यालय पुरस्कार से प्राथमिक विद्यालय म्योनी, सुरसा के प्र? - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
हरदोई। प्रदेश के उत्कृष्ट विद्यालयों की सूची में जिले का नाम शुमार करवाने वाले म्योनी विद्यालय के प्रधानाध्यापक को शनिवार को लखनऊ में आयोजित सम्मान समारोह में सम्मानित किया गया। बेसिक शिक्षा निदेशक ने उन्हें प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

प्रदेश स्तर पर जारी सूची में प्रदेश के 100 विद्यालयों को चयनित किया गया था। इसमें जनपद के सुरसा ब्लाक के म्योनी गांव के प्राइमरी विद्यालय को चयनित किया गया था। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार शनिवार को राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद लखनऊ में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इसमें म्योनी के प्रधानाध्यापक लाल बहादुर को भी उत्कृष्ट विद्यालय पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
इस दौरान उन्हें बेसिक शिक्षा निदेशक डॉ. सर्वेंद्र विक्रम बहादुर सिंह, सचिव रूबी सिंह, व सहायक शिक्षा निदेशक अब्दुल मुबीन ने सम्मानित किया। इससे पूर्व लखनऊ जाते समय जगह-जगह पर शिक्षकों द्वारा म्योनी प्रधानाध्यापक का स्वागत भी किया गया। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी हेमंत राव ने भी जिले को सूबे में गौरवान्वित करने के लिए उन्हें बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें