फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीआईओएस दफ्तर पर शिक्षकों ने किया प्रदर्शन

Fri, 05 Aug 2016 12:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूराो/हरदोई
विज्ञापन
प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
हरदोई। उप्र माध्यमिक शिक्षक संघ के पदाधिकारियों ने गुरुवार को शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं को लेकर डीआईओएस कार्यालय पर प्रदर्शन किया। इसके बाद शिक्षक नेताओं ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एडीएम को सौंपा।
विज्ञापन


डीआईओएस कार्यालय में प्रदर्शन करते हुए जिलाध्यक्ष श्रीनिवास अग्निहोत्री ने प्रदेश सरकार पर शिक्षकों की समस्याओं को नजरंदाज किए जाने का आरोप लगाया। कहा कि शिक्षकों का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने नई अंशदायी पेंशन व्यवस्था के स्थान पर पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाल करने, वित्तविहीन स्कूलों के शिक्षक व कर्मचारियों को सीधे बैंक खाते के माध्यम से मानदेय दिए जाने, शिक्षकों की वेतन विसंगतियां दूर करने, सातवें वेतन आयोग की संस्तुतियों को केंद्र के समान लागू करने, राज्य कर्मचारियों की भांति अनुदानित माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षकाें एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारियों को चिकित्सीय सुविधा दिलाने, व्यवसायिक शिक्षकों को शिक्षक पद पर समायोजित कराने एवं माध्यमिक कं प्यूटर अनुदेशकों को संविदा शिक्षक के रुप में समायोजित करने आदि प्रमुख मांगे की है।

इस संबंध में उन्होंने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एडीएम को सौंपा। उन्होंने कहा कि यदि शिक्षकों की समस्याओं का निस्तारण शीघ्र नहीं किया जाएगा तो शिक्षक धरना प्रदर्शन करने को विवश होंगे। इस मौके पर अनिल कुमार पांडेय, उमेश कुमार सिंह, विश्वनाथ त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें