फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: डिजिटल एक्सरे मशीन को करंट की दरकार, मरम्मत पर 20 लाख बेकार

विज्ञापन
फोटो- 34- मे​डिकल कॉलेज ​स्थित डि​जिटल एक्सरे मशीन। संवाद
विज्ञापन
हरदोई। मेडिकल कॉलेज में लगी डिजिटल एक्सरे मशीन 20 लाख रुपये खर्च होने के बाद भी काम के लायक नहीं बन सकी। मशीन को करंट (पावर सप्लाई) की दरकार है। करंट न मिलने से मशीन काम नहीं कर रही है। ऐसे में मरीजों को पोर्टेबल मशीन से एक्सरे कराना पड़ रहा है। दुश्वारी यह कि इस मशीन से फिल्म नहीं निकलती और मोबाइल से फोटो खींचनी पड़ती है।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज में डिजिटल एक्सरे मशीन लगी है। इस वर्ष के 11 माह बीतने को हैं लेकिन ज्यादातर महीनों में यह मशीन खराब ही रही। बीती 18 अगस्त से यह मशीन लगातार खराब है और इसका इस्तेमाल नहीं हो पा रहा है। तब से अब तक चार बार मशीन की मरम्मत भी कराई गई लेकिन यह काम लायक नहीं बन पाई।
कार्यदायी संस्था सायरिक्स के अभियंता बीती 28 अक्तूबर को मरम्मत करने आए थे। इस दौरान नई पीसीबी फिर से डाली गई। ट्रायल किया गया तो विद्युत आपूर्ति में खराबी का अंदेशा हुआ तो अभियंता मशीन में लगे दो ट्रांसफार्मर निकाल कर ले गए। अब 15 दिन बीत चुके हैं। संस्था के अभियंता प्रद्युम्न ने बताया कि मशीन में लगने वाले नए ट्रांसफार्मर मंगवाए जा चुके हैं उनके सहयोगी की तबीयत खराब है। अगले दो से तीन दिन में उपकरण लगवाकर मशीन का ट्रायल कर लिया जाएगा।
विज्ञापन





हर रोज औसतन 80 मरीजों को लिखा जाता एक्सरे

मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में आने वाले मरीजों में से 80 मरीजों को हर रोज एक्सरे लिखा जाता है। पोर्टेबल मशीन से बेहद आवश्यक एक्सरे व दिन भर में बमुश्किल 40 एक्सरे ही हो पाते हैं। ऐसे में बाकी मरीजों को प्राइवेट सेंटरों पर एक्सरे कराना पड़ता है। इस कारण मरीजों को 200 रुपये से लेकर एक हजार रुपये तक खर्च करने पड़ते हैं।
-
सायरिक्स कंपनी को डिजिटल मशीन में आई खराबी को दूर करने के लिए पीओ दिया जा चुका है। कंपनी के प्रतिनिधि से लगातार बात भी की जा रही है। उन्होंने जल्द ही मशीन बनाने की बात कही है। पोर्टेबल मशीन में फिल्म न मिलने की दिक्कतें आती हैं, मरीजों की समस्या का जल्द समाधान कराया जाएगा। -डॉ. जेबी गोगोई, प्रधानाचार्य, मेडिकल कॉलेज

फोटो- 34- मेडिकल कॉलेज स्थित डिजिटल एक्सरे मशीन। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें