फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: हरदोई की पल्लवी के साथ डिजिटल खिड़की ने मंच देने को किया अनुबंध

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। हरदोई के आजाद नगर निवासी डीएलएड की छात्रा पल्लवी मिश्रा जल्द ही बड़े मंचों पर काव्य पाठ करती नजर आएंगी। आगरा में एक सप्ताह के प्रशिक्षण और प्रदर्शन के बाद डिजिटल खिड़की ने पल्लवी मिश्रा समेत 15 प्रतिभागियों के साथ मंच देने के लिए अनुबंध किया है। डिजिटल खिड़की का संचालन प्रख्यात कवि डॉ. कुमार विश्वास और उनकी टीम करती है।
विज्ञापन




बीती 28 जून से चार जुलाई के बीच डिजिटल खिड़की और विश्वास ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में आगरा में केवीशाला के नाम से कार्यशाला का आयोजन किया गया था। देश के अलग अलग इलाकों से चयनित किए गए 19 कवि और कवियत्रियों ने हिस्सा लिया। यहां प्रख्यात कवि डॉ. कुमार विश्वास के नेतृत्व में कुलदीप अंगार, ज्ञान प्रकाश आकुल, रमेश मुस्कान, सुदीप भोला, दिनेश बावरा और कविता तिवारी ने प्रतिभागियों काे बारीकियां बताईं। प्रतिभागियों की प्रस्तुति के दौरान डॉ. कुमार विश्वास खुद भी काव्य पाठ सुनते रहे।
डॉ. कुमार विश्वास ने बताया कि कार्यशाला में सफलता पूर्वक प्रतिभाग करने वाले 15 प्रतिभागियों के साथ डिजिटल खिड़की ने मंच देने के लिए अनुबंध भी किया है। इनमें हरदोई की पल्लवी मिश्रा भी शामिल हैं। पल्लवी मूल रूप से भदेवरा की रहने वाली हैं। शहर के आजाद नगर में अपने पिता लक्ष्मीकांत मिश्रा और मां गायत्री मिश्रा के साथ रहती हैं। वह डीएलएड की छात्रा हैं। एक छोटा भाई हर्ष मिश्रा भी है। पिता प्रिंटिंग प्रेस चलाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें