फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिजिटल डस्टबिन व ड्रोन बना होनहारों ने दर्शाई वैज्ञानिक सोंच

विज्ञापन
फोटो-5-राजकीय इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान के तहत आयोजित विज्ञान प्रदर्शनी क? - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
हरदोई। राजकीय माध्यमिक शिक्षा अभियान के तहत राजकीय इंटर कॉलेज में आयोजित विज्ञान प्रदर्शनी में छात्र-छात्राओं ने मॉडल प्रस्तुत कर वैज्ञानिक क्षमता का प्रदर्शन किया। छात्र-छात्राओं द्वारा बनाए गए डिजिटल डस्टबिन, ड्रोन व कॉटेज इंडस्ट्री कैंपस के मॉडल आकर्षण का केंद्र रहे।
विज्ञापन

विज्ञान प्रदर्शनी में जूनियर वर्ग में कक्षा नौ व 10 एवं सीनियर वर्ग में कक्षा 11 व 12 के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। सीनियर वर्ग में फ्यूचर एंबुलेंस, डिजिटल डस्टबिन, चुंबकीय मिक्सी, आदर्श रोड लाइट, जैव विविधता, ड्रोन, वैल्यूम क्लीनर, पवन ऊर्जा के चलित मॉडल प्रस्तुत किए।
इसी तरह जूनियर वर्ग में फसल सुरक्षा यंत्र, कॉटन उद्योग, वर्षा जल संरक्षण, वैकल्पिक ऊर्जा, सौर ऊर्जा, रोड सेफ्टी, भूकंप मापी आदि मॉडल प्रस्तुत किए। प्रदर्शनी का शुभारंभ डीआईओएस वीके दुबे ने किया।
विज्ञापन

निर्णायक मंडल ने जूनियर वर्ग में अभिषेक कुमार को प्रथम, निष्ठा, अनामिका व राजपाल के मॉडल को द्वितीय एवं रामजी व आकाश के मॉडल को तृतीय घोषित किया। इसी तरह सीनियर वर्ग में प्रतिक्षा पांडे व आलिया खान के मॉडल को प्रथम, मो. उमर के मॉडल को द्वितीय एवं आर्यन गुप्ता को तृतीय घोषित किया गया।
निर्णायक मंडल में शामिल जीआईसी प्रधानाचार्य सुधाकर बाजपेई ने भी विजेता बाल वैज्ञानिकों का मनोबल बढ़ाया। सहायक वित्त लेखाधिकारी केके मिश्रा ने बताया कि प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विजेताओं को पांच-पांच हजार, द्वितीय स्थान पाने वालों को तीन हजार एवं तृतीय स्थान पाने वालों को दो हजार रुपये का नगद पुरस्कार दिया गया।

ोटो-6-मॉडल प्रदर्शनी में मॉडलों के साथ छात्र-छात्राएं। संवाद- फोटो : HARDOI

फोटो-7-विज्ञान प्रदर्शनी में कॉटेज इंडस्ट्री कैंपस का मॉडल प्रस्तुत करतीं राजकीय उच्चतर माध्यमि- फोटो : HARDOI

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें