फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज भी रहेगी बदली, चल सकतीं हैं ठंडी हवाएं

विज्ञापन
फोटो-24-धूप निकलने के बाद सर्दी में बच्चे संग जाती युवती। संवाद - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
हरदोई। मंगलवार को भी बदली छाने और सर्द हवाएं चलने की संभावना हैं। इधर, सोमवार को सुबह से चली सर्द हवाओं ने एक बार फिर लोगों को कंपकंपाने को विवश कर दिया। दोपहर बाद निकली धूप ने काफी हद तक लोगों को राहत दी।
विज्ञापन

पिछले कुछ दिनों से बढ़ी सर्दी ने लोगों को एक बार फिर गर्म कपड़ों में रहने को विवश कर दिया है। इससे सबसे ज्यादा बच्चे व बूढ़े ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं।
एक दम से सर्दी बढ़ने से बीमारियों में भी इजाफा हुआ है इससे अस्पताल से लेकर निजी चिकित्सालय भी रोगियों से पटे नजर आ रहे हैं। मौसम वैज्ञानिक रमेश चंद्र वर्मा ने बताया कि मंगलवार को भी बदली छाने एवं ठंडी हवाओं के चलने की आशंका है। सोमवार को अधिकतम तापमान 18 डिग्री और न्यूनतम 7.2 डिग्री रिकार्ड किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें