फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: एआई से होगा डिजिटल क्रॉप सर्वे

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो 27: डिजिटल क्रॉप सर्वे का प्रशिक्षण देते ट्रेनर देशराज भारती। संवाद
विज्ञापन

- आज से शुरू होगा सर्वे, प्रशिक्षक ने दी जानकारी
संवाद न्यूज एजेंसी
सवायजपुर। रबी फसलों के डिजिटल क्रॉप सर्वे में पहली बार एआई (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) का प्रयोग किया जाएगा। डिजिटल सर्वे आज से शुरू होगा। प्रशिक्षक ने डिजिटल सर्वे की जानकारी दी।
तहसील क्षेत्र में 1,84,044 गाटों का सर्वे किया जाएगा। एआई के प्रयोग से सर्वे में पारदर्शिता लाने और किसानों की फसल का सही विवरण सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। तहसील में प्रशिक्षण देते हुए प्रशिक्षक नायब तहसीलदार देशराज भारती ने कहा कि एआई के उपयोग से पारदर्शिता और सटीकता आएगी। एप का उपयोग सुनिश्चित करेगा कि किसानों की फसल का विवरण पोर्टल पर अपलोड किया जा सके। एआई के स्वीकार करने पर ही डाटा फीड हो सकेगा। सर्वे में धांधली की संभावना कम होगी। मोबाइल पर लॉगिन करने से पहले, सर्वेयर के चेहरे की पहचान एप करेगा। साथ ही यह सुनिश्चित करेगा कि सर्वेयर मौके पर है और स्वयं सर्वे कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कहा कि फसल की फोटो मौके पर ही ली जाएगी। खेत में कौन सी फसल बोयी गई थी। यह सुविधा पिछले सर्वे के ऑनलाइन प्रारूप में उपलब्ध नहीं थी। इस डिजिटल क्रॉप सर्वे के लिए 300 सर्वेयरों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। काम में लेखपाल, पंचायत सहायक, रोजगार सेवक लगाए गए हैं। इस दौरान तहसीलदार विनोद कुमार, बीडीओ अशोक दुबे आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें