फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिघिया के ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

Sun, 28 Jun 2015 12:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
बेमौमस बारिश के बाद फसल के नष्ट होने के बाद मुआवजा दिलाने की मांग को लेकर अहिरोरी के ग्राम डिघिया शुक्लापुर के ग्रामीणों ने शनिवार को कलक्ट्रेट में प्रदर्शन कर डीएम को एक ज्ञापन भी सौंपा।
विज्ञापन


कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन को संबोधित करते हुए दिनेश कुमार ने कहा कि किसानों की आज कल व्यथा क्या है, यह सिर्फ किसान ही जान सकता है। कहा कि ऐसा मालूम होने लगा है कि किसान व उसक ा परिवार अब अन्न के एक एक दाने को तरसता नजर आएगा।

कहा कि गेहूं की फसल बर्बाद होने के बाद धान की फसल के लिए खेतों पर जाने की हिम्मत ही नहीं जुटा पा रहे हैं, जो थोड़ी बहुत मदद प्रशासन व शासन मुआवजे के रूप में कर सकता था, वह भी अभी तक नहीं की गई। कहा कि लिखा पढ़ी लेखपालों द्वारा खूब की गई और आश्वासन भी मिला कि चौपट फसल का मुआवजा दिलाया जाएगा।
विज्ञापन


पर धान की फसल करने का समय आ गया है, पर उनकी जेबें खाली हैं, इसलिए प्रशासन से यही चाहते हैं कि उन्हें मुआवजा जल्द से जल्द दिलवाया जाए। इस दौरान किसानों ने नारेबाजी कर प्रदर्शन भी किया और डीएम रमेश मिश्र को ज्ञापन सौंपकर जल्द से जल्द मुआवजा दिलाने की मांग की।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें