गोपामऊ। गोपामऊ कस्बे से हरदोई और गोपामऊ से पिहानी मुख्य मार्ग की कई किलोमीटर सड़क पिछले कई वर्ष से जर्जर है। ऐसे में हल्की सी भी बरसात होने से भी इन सड़कों पर आवाजाही करने वालों की परेशानियां बढ़ जाती हैं।
दो दिन पहले हुई बारिश से हरदोई, गोपामऊ का छह किलोमीटर मुख्य मार्ग रावल तिराहे तक बदहाल हो गया। कुछ माह पहले गड्डा मुक्त सड़कों के लिए चलाए अभियान की सड़क हकीकत बयां कर रही हैं।
वहीं, गोपामऊ से पिहानी की 14 किलोमीटर सड़क पर भी बड़े-बड़े गड्ढों की भरमार हैं। गोपामऊ-पिहानी रोड से किसान गन्ना लेकर हरियावां मिल जाते हैं। रोड जर्जर होने से समय, किराया व वाहनों को नुकसान हो रहा है।
इससे लोगों में नाराजगी है। इन रास्तों पर आए दिन हादसे हो रहे हैं।
वहीं मरीजों को अस्पताल तक ले जाने में एंबुलेंस को भी अधिक समय लगता है। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत 2016 में इटौली से रावल तिराहे तक सड़क चौड़ीकरण किया गया।
इसके आगे रावल से गोपामऊ तक की सड़क अधूरी पड़ी है। लोगों ने सड़क खराब सड़क की मरम्मत कराने की मांग की है।