फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक ने गांव के बाहर लगाई फांसी, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बेहटा गोकुल। ग्राम भदेवना निवासी एक युवक ने रविवार रात गांव के बाहर एक पेड़ से फांसी लगाकर जान दे दी। परिजन घटना का कारण नहीं बता सके। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

भदेवना निवासी पवन (32) ने रविवार की रात गांव के बाहर पेड़ से फांसी लगा कर खुदकुशी कर ली। उसका शव फांसी पर लटकता देख ग्रामीणों ने पुलिस व परिजनों को सूचना दी।
सूचना मिलने के बाद बहवास परिजन मौके पर पहुंच गए। परिजनों ने बताया कि पवन विवाहित था, उसके दो बच्चे हैं। वह पिता की अकेली संतान था और खेती कर परिवार का भरण पोषण करता था।
विज्ञापन

बताया कि पवन शराब का आदी था। परिजनों ने किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया है। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एसओ लक्ष्मीकांत मिश्रा ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें