फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: बंदी के दिन दुकानों के संचालन पर दी हिदायत

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। शहर में व्यापार मंडल के विरोध पर मंगलवार को साप्ताहिक बंदी के दिन दुकानों के संचालन और फुटपाथ पर अतिक्रमण के खिलाफ निकाय की टीम ने अभियान चलाया। टीम ने अतिक्रमण कर फुटपाथ पर लगाई गई सामग्री को जब्त किया। वहीं दुकान संचालन न किए जाने के लिए दुकानदारों को हिदायत दी।
विज्ञापन

व्यापार मंडल पदाधिकारियों की तरफ से पुलिस-प्रशासन और नगरीय निकाय को दिए गए पत्र पर नगर पालिका परिषद की तरफ से शहर के सदर बाजार में अभियान चलाया गया। निकाय की टीम में अमित सिंह चौहान और आशीष अवस्थी के साथ पुलिस फोर्स ने सदर बाजार के साथ, सिनेमा चौराहा और धर्मशाला रोड पर अभियान चलाया। टीम ने बड़ा चौराहा के पास फुटपाथ पर अतिक्रमण कर रखी गई सामग्री को जब्त कर लिया। वहीं साप्ताहिक बंदी के बाद भी दुकान संचालन पर टीम ने दुकानदारों को कार्रवाई की चेतावनी दी। ठेला आदि दुकानदारों को भी अतिक्रमण न किए जाने की हिदायत दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें