फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: दहेज उत्पीड़न में पति समेत पांच के खिलाफ प्राथमिकी

विज्ञापन
विज्ञापन
हरपालपुर। विवाहिता ने ससुरालियों पर दहेज के लिए पीटकर बच्ची समेत घर से निकालने का आरोप लगाया है। पुलिस ने पति समेत पांच के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

मलौथा निवासी शिल्पी ने पुलिस से शिकायत की है। इसमें बताया कि उसकी शादी 23 जून 2020 को फर्रूखाबाद जनपद के अमृतपुर थाना क्षेत्र के बड़ा गांव पतारपुर खुर्द निवासी अर्जुन सिंह उर्फ सुनील के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही ससुरालीजन दहेज में बुलेट और सोने की चेन की मांग कर रहे थे। मांग पूरी न होने पर उसका उत्पीड़न करने लगे। इसकी जानकारी शिल्पी ने अपने माता पिता को दी। दावा है कि नाते रिश्तेदारों के साथ मिलकर मामले को शांत किया गया। आरोप है कि बीती 11 जुलाई को पति अर्जुन सिंह, ससुर रामशरण, सास विमलादेवी, ननद कलावती और देवकी ने उसे पीटा। जेवर छीनकर बच्ची समेत घर से निकाल दिया। कोतवाल वीरेंद्र कुमार पंकज ने बताया कि शिकायत के आधार पर पति समेत पांच ससुरालीजनों पर प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें