फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोबाइल पर आई कॉल, किसान क्रेडिट कार्ड से निकल गए सवा लाख रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहाबाद। कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत मझिला के ग्राम पलियादेव में किसान को फोन पर केसीसी की जानकारी देना महंगा पड़ा। उसके खाते से एक लाख रुपये निकल गए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पलियादेव निवासी सरदार हरजिंदर सिंह ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि नगर स्थित प्राइवेट बैंक से हाल में उसने क्रेडिट कार्ड बनवाया था। उसे 10 जून को क्रेडिट कार्ड प्राप्त हुआ। हरजिंदर ने बताया कि कार्ड प्राप्त होने के बाद उसने बैंक से कोई लेनदेन नहीं किया। 13 जून को उसके फोन पर कॉल आई। कॉल करने वाले ने खुद को बैंककर्मी बताया और क्रेडिट कार्ड के संबंध में जानकारी मांगी। जानकारी देने के बाद उसके क्रेडिट कार्ड के खाते से तीन बार में 1 लाख 13 हजार रुपये किसी ने निकाल लिए। इसका मैसेज आने पर उसके होश उड़ गए। हरजिंदर ने बताया कि इसके बाद उसने बैंक से संपर्क कर स्टेटमेंट निकलवाया, जिसमें खाते से रुपये निकाले जाने की पुष्टि हुई। कोतवाल महेश चंद्र पांडे ने बताया कि तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें