सांडी। थाना क्षेत्र के ग्राम कतलपुरवा में सोमवार रात बिलग्राम रोड स्थित बंद मकान में घुसे चोरों ने 50 हजार रुपये और जेवर चुरा लिए।
कतलपुरवा निवासी मुन्नूलाल ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि उसकी सांडी तिराहे पर स्टेशनरी की दुकान व बिलग्राम मार्ग पर मकान है। मकान में बेटा अवनीश परिवार के साथ रहता है, जबकि वह गांव में रहता है। 14 जून को बेटा अवनीश परिवार के साथ फर्रुखाबाद निवासी बहन के यहां शादी समारोह में शामिल होने गया था। सोमवार शाम वह घर गया तो सब ठीक था। मंगलवार सुबह छत का जाल और कमरे का ताला टूटा मिला। कमरे में रखी अलमारी व बक्से से चोर 50 हजार रुपये और जेवर चुरा ले गए। तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर जाकर जांच की। एसओ अखिलेश यादव ने बताया कि जांच कर कार्रवाई की जाएगी।