फोटो-09-डायट में यूपी एजुकेशनल मिनिस्ट्रीयल आफीसर्स एसोसिएशन की जनपदीय शाखा की बैठक को संबोधित कर
- फोटो : HARDOI
हरदोई। मांगों को लेकर यूपी एजुकेशनल मिनिस्ट्रीयल आफीसर्स एसोसिएशन का धरना प्रदर्शन 28 जनवरी को लखनऊ में होगा। जिसमें जिले से भी बड़ी संख्या में पदाधिकारी व कर्मी मौजूद रहेंगे।
डायट में बैठक को संबोधित करते हुए प्रांतीय उपाध्यक्ष दयाशंकर मिश्र ने कहा कि मांगों को लेकर प्रांतीय नेतृत्व ने 28 जनवरी को शिक्षा निदेशक बेसिक लखनऊ में धरना देने का निर्णय लिया। जिसमें प्रदेश के कई जिलों की भांति इस जनपद से भी पदाधिकारी व कर्मी पहुंचेंगे।
उन्होंने सभी से अपील की कि शत प्रतिशत संख्या में वहां पहुंचें। इस मौके पर जनपदीय अध्यक्ष नरेश कुमार, जनपदीय सचिव आदित्य दीक्षित, जय शंकर बाजपेई, अनुपम मिश्रा, पुत्तीलाल अर्जुन, आलोक बाजपेई, प्रभाकर पांडे आदि मौजूद रहे।