फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धान खरीद पर जोर, उठान, कुटाई और चावल संप्रादन सुस्त 16-44-27

विज्ञापन
फोटो-7- शहर मंडी स्थित क्रय केंद्र पर लगे धान की बोरियों का चट्टे। संवाद - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
हरदोई। जनपद के सभी क्रय केंद्रों पर धान की खरीद जारी है, लेकिन खरीद की रफ्तार के सापेक्ष धान का उठान नहीं हो पा रहा है। हालत यह है कि क्रय केंद्रों पर धान की बोरियों के ढेर लग गए हैं। मंडी के केंद्रों पर अब आवक रखने के लिए जगह का अभाव होने लगा है। उठान के साथ ही धान कुटाई व केंद्रीय पूल में चावल का भंडारण भी जोर नहीं पकड़ पा रहा है। 2 लाख 66 हजार क्विंटल के सापेक्ष अभी तक एफसीआई के पास मात्र 5500 क्विंटल चावल ही पहुंचा है।
विज्ञापन

केंद्रों पर धान खरीद के साथ ही उठान, कुटाई और तैयार चावल के केंद्रीय पूल में भंडारण का संतुलन बनाए रखना भी जरूरी है। लेकिन अफसरों का ध्यान केवल धान खरीद पर केंद्रित है। केंद्रों पर नियमित तौल हो इसके लिए भरसक प्रयास किए जा रहे हैं। जबकि केंद्रों पर खरीद कर रखे गए धान के उठान, धान की कुटाई व केंद्रीय पूल में तैयार चावल की आपूर्ति की रफ्तार काफी सुस्त है।
कोट
सभी क्रय केंद्रों पर नियमानुसार धान की खरीद की जा रही है। खरीद के साथ ही उठान, कुटाई और चावल भंडारण की समीक्षा भी की जा रही है। सभी केंद्र प्रभारियों व मिलरों को समय पर काम करने के निर्देश दिए गए है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अनुराग पांडेय
डिप्टी आरएमओ, हरदोई
खरीद, उठान और चावल भंडारण की स्थिति
एजेंसी खरीद उठान चावल भंडारण
1. विपणन 90430 55560 5510
2. पीसीएफ 61111 45600 00
3. पीसीयू 58890 41760 00
4. एसएफसी 34260 27810 00
5. एग्रो 8120 8010 00
6. मंडी 5860 170 00
7. एफसीआई 5430 870 00
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें