फोटो-19- कलक्ट्रेट में एडीएम संजय कुमार सिंह को ज्ञापन सौंपते भारतीय कृषक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष ?
- फोटो : HARDOI
हरदोई। फसलों की सरकारी खरीद का फायदा केवल बिचौलिए व पूंजीपति ही उठा रहे हैं। किसानों की आय बढ़ाने से दोगुनी नहीं होगी, बल्कि उसकी उपज का शत प्रतिशत सरकारी खरीद का रेट मिलने से पारदर्शी व्यवस्था होगी। यह बात भारतीय कृषक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष सरोज दीक्षित ने कही।
सोमवार को कलक्ट्रेट परिसर में मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन अपर जिलाधिकारी को सौंपते हुए भारतीय कृषक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष सरोज दीक्षित ने कहा कि कोरोना महामारी से किसान जूझ रहा है तो बिचौलियों द्वारा उसे परेशान किया जा रहा है। कहा कि ब्लाक अहिरोरी में संचालित ग्राम शुक्लापुर के तीन धान क्रय केंद्रों की जांच कराई जाए। केंद्र प्रभारी द्वारा ही फर्जी किसानों के नाम टोकन जारी किए जा रहे हैं। जबकि असली किसान रबी फसल की बोवाई के लिए खाद-बीज खरीदने को विवश है। उन्होंने समस्याओं की गहनता से जांच कराए जाने व दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग की है।