फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएफओ ने ली रेंजर और एसडीओ की बैठकें

Sun, 22 May 2016 12:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/हरदोई
विज्ञापन
पुलिस - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
हरदोई। मानसून के दौरान हरियाली आने तक जिले में ही नहीं बल्कि प्रदेश भर में वन विभाग के रेंजर से लेकर एसडीओ व आला अधिकारियों तक की पोस्टिंग पूरी तरह से बंद रहेगी। निदेशालय से निर्देश आने के बाद डीएफ ओ वीके सिंह ने शनिवार को कार्यालय पर बैठक बुलाकर वन अधिकारियों को इससे अवगत करा दिया है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि शासन की ओर से पूरे प्रदेश में मानसून आते ही एक तिथि को निर्धारित किया जाएगा। मानसून के अनुसार एक दिन में पौधरोपण वाली तिथि 17 जुलाई से 25 जुलाई के मध्य कोई निर्धारित की जा सकती है। उन्होंने जिला स्तर पर इसकी तैयारियां पूरी कराए जाने के निर्देश दिए। कहा कि सभी सरकारी विभागों को लक्ष्य निर्धारित कर दिया गया है। वन विभाग को 522 हेक्टेयर भूमि पर आठ लाख 74 हजार 968 पौध रोपित करने होंगे।

जिले में भी साढ़े 11 लाख पौधों को रोपित किया जाएगा। विभागवार लक्ष्य निर्धारित कर दिया गया है। डीएफओ ने कहा कि समस्त रेंज अधिकारी व एसडीओ अपने अपने दायित्वों को समझें और उसका क्रियान्वयन करें ताकि तिथि घोषित होने से पूर्व तैयारियां पूर्ण हो और निर्धारित तिथि पर पौध रोपण कराया जा सके।  इस मौके पर एसडीओ बीआर पाल, रेंजर हरदोई वीएस सचान, रेंजर बिलग्राम एके सचान, एपी सिंह व राम प्रकाश आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें