फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली संकट से मिलेगी निजात

Sun, 22 May 2016 12:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
बिजली संकट
विज्ञापन
हरदोई। जनपदवासियों को बिजली की किल्लत से राहत दिलाने के लिए अब पावर ग्रिड से भी विद्युत सप्लाई की जाएगी। अभी तक लोगाें को शाहजहांपुर से आपूर्ति दी जा रही थी। इससे आएदिन ट्रिप भी हो जाती है। ऐसे में ही अब सीतापुर-बरेली बाईपास पर बने पावर ग्रिड से जनपद की सप्लाई जोड़ने का काम शुरू किया गया है। अगले कुछ दिनों में काम पूरा होने की संभावना है जिसके बाद लोगाें को और अधिक बेहतर आपूर्ति मिल सकेगी।
विज्ञापन


जिले को इन दिनों शाहजहांपुर से विद्युत सप्लाई की जा रही है। शाहजहांपुर से विद्युत सप्लाई होने से आए दिन लोगों को ट्रिपिंग की समस्या से जूझना पड़ता है। ऐसे में जनपद भर की विद्युत आपूर्ति कई घंटों तक गुल हो जाती है। हालांकि इसके पहले जनपद को रोजा पावर प्लांट से आपूर्ति दी जा रही थी लेकिन उसे बंद कर दिया गया था। इसके बाद से जनपद में बिजली आपूर्ति को लेकर किल्लत बढ़ी है लेकिन अब जनपद की विद्युत आपूर्ति में सुधार होने की संभावना है। अब जनपद को शाहजहांपुर के अतिरिक्त बरेली-सीतापुर बाईपास पर बने पावर ग्रिड से भी सप्लाई की जाएगी।

पावर ग्रिड से विद्युत सप्लाई करने के लिए काम शुरू करा दिया गया। पावर ग्रिड की लाइन से मन्नापुरवा स्थित ट्रांसमिशन तक आई हाईटेंशन लाइन को जोड़ने का काम हो रहा है जिसके पूरा होते ही जनपद को शाहजहांपुर के अलावा पावर ग्रिड से भी सप्लाई शुरू हो जाएगा। अगर किन्हीं कारण वश एक लाइन बंद हो जाती है तो दूसरी लाइन को चालू कर जनपद को आपूर्ति की जाएगी। ट्रांसमिशन के उपखंड अधिकारी अजीत कुमार सिंह ने बताया कि लाइनों को जोड़ने का काम कराया जा रहा है जिसको लेकर ही शनिवार को तीन से पांच बजे तक शटडाउन लिया गया, जबकि पांच से सात बजे तक निर्धारित रोस्टिंग है। विभाग को चार घंटे का समय मिल गया है और काफी कम हो गया। बताया कि अगले 20 से 25 दिन काम पूरा करा लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें