जिले में देवशिल्पी भगवान विश्वकर्मा की जयंती
गुरुवार को धूमधाम से मनाई गई। प्रतिष्ठानों में पूजन अर्चन और हवन के साथ
सभी ने एक-एक बुराई को छोड़ने का संकल्प भी लिया। आईटीआई में भी वहां के
टीचरों और कर्मियों के साथ छात्र-छात्राओं ने हवन पूजन कर उनको नमन किया।
पालिका
परिसर के जलकल प्रांगण मेें भगवान विश्वकर्मा की पूजा चेयरमैन मीना
अग्रवाल के निर्देशन में पूरे उत्साह के साथ की गई। सभासद ज्योति प्रकाश
सिन्हा, सुशील कुमार, सुशील देवल, विद्यावती, सुमन वर्मा, हरि प्रताप सिंह,
राजीव सिंह, बबलू गुप्ता, छुनक्की तिवारी आदि ने हवन पूजन में आहुतियां
देकर हर वर्ष की तरह इस बार भी विकास की कामना की।
इस मौके पर बालेश्वर
मिश्रा, कमल मिश्रा, दिनेश श्रीवास्तव, विद्या भूषण सिंह, अरुण सिंह,
सुरेंद्र सिंह, नौबहार सिंह, तेजपाल सिंह आदि मौजूद थे। बीएसए कार्यालय के
ईएमआईएस सेल में भगवान विश्वकर्मा का पूजन इंचार्ज शैलेंद्र झा ने किया।
इंचार्ज ने कहा कि यह पूजा यांत्रिक प्रतिष्ठानों में की जाती है।
इसी पूजा
का प्रताप है कि आधुनिक यंत्रों की वृद्धि हुई है। इस मौके पर राकेश
त्रिपाठी, मनोज श्रीवास्तव, मनोज मिश्रा, श्रवण मिश्रा, दिलीप शुक्ला,
अनुपम मिश्रा, राधा कृष्ण, सौरभ, अमित, आशीष बाजपेई, पूजा, वीरेंद्र, राबिन
आदि मौजूद थे। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में मशीनों और भगवान
विश्वकर्मा का पूजन कर हवन किया गया।
प्रधानाचार्य दिनेश बाजपेई के नेतृत्व
में कर्मियों व छात्र-छात्राओं द्वारा मशीनों का पूजन करने के बाद हवन में
भी आहुतियां डाल आईटीआई की तरक्की की कामना की गई। उधर, जीआईसी में
विश्वकर्मा जयंती पर कालेज के व्यावसायिक शिक्षा कार्यशाला में भगवान
विश्वकर्मा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर हवन पूजन किया गया।
इस मौके
प्रधानाचार्य योगेंद्र कुमार ने कहा कि छात्रों को अपने अंदर विश्वास जगाकर
शिक्षा प्राप्त करनी चाहिए, तभी वह आगे बढ़ेंगे। इस मौके पर डा.
अमरेंद्र सिंह, शशिवेंद्र सिंह, राजीव शुक्ला, सुधाकर बाजपेई, राजपाल सिंह,
रामपाल, अजय शुक्ला, रजनीश सिंह, प्रभाकर पांडे, इंद्रप्रताप सिंह,
सच्चिदानंद, भगवान दास आदि मौजूद थे।
उधर, एसडी इंटर कालेज मेें
प्रधानाचार्य सियाराम ने विश्वकर्मा जयंती मनाते हुए कहा कि छात्रों को
अनुशासन में रहकर शिक्षा प्राप्त करनी चाहिए तभी वह आगे बढ़ेंगे। इस मौके
पर सर्वेश शुक्ला, वीके सिंह, राजीव त्रिपाठी, केएस शुक्ला, दिवाकर राजवीर
सिंह, संजीव सिंह, राजेश सिंह, अनिल पाल, चितरंज चौधरी आदि मौजूद थे।