फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: गड्ढों में समाया विकास, बदहाली का शिकार हो गए मार्ग

विज्ञापन
फोटो 18: अतरौली संडीला मार्ग पर ढिकुन्नी पुलिया के पास क्षतिग्रस्त सड़क। संवाद
विज्ञापन
भरावन। क्षतिग्रस्त और गड्ढों वाली सड़कों ने बरसात होते ही लोगों के आवागमन की दिक्कतों को और बढ़ा दिया। पहले से क्षतिग्रस्त सड़कों पर बरसात होने पर जलभराव से सड़कों की वास्तविक तस्वीर सामने आ गई। लोगों को दिक्कतों के साथ ही हादसों की आशंका के बीच सफर करना पड़ रहा है। गांवों को जोड़ने और अंदर से होकर निकले मार्गों के साथ ही क्षेत्र के मार्गों की हालत दयनीय है। पहले निर्मित और फिर मरम्मत कराई गईं कई सड़कें अब गहरे गड्ढों में बदल गई हैं। कहीं सड़क तालाब बन गई है तो कहीं दो से तीन फीट गहरे गड्ढे हादसों की आशंका को बढ़ा रहे हैं। ग्रामीणों, किसानों, स्कूली बच्चों और राहगीरों का रोज का सफर मुश्किल और जोखिम भरा हो गया है।
विज्ञापन



केस एक
अतरौली संडीला मार्ग बदहाल स्थिति में है। ढिकुन्नी गांव के पास पुलिया के निकट करीब 50 मीटर सड़क पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुकी है। यहां गहरे गड्ढों में बरसात का पानी भर जाने से राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पुलिया के समीप होने के कारण यह स्थान हादसों की दृष्टि से संवेदनशील हो गया है और हर समय हादसे की आशंका बनी रहती है। क्षेत्र की नरियाखेड़ा से साहबखेड़ा सड़क क्षतिग्रस्त है। वहीं हाजीपुर से बसहिया तक दो किलोमीटर सड़क की मरम्मत 10 महीने पहले कराई गई थी लेकिन सड़क फिर उखड़ गई। भटपुर चौराहे से करीब 500 मीटर सड़क क्षतिग्रस्त है। नेवादा से महीठा तक पांच किलोमीटर मार्ग पर लगभग 500 गड्ढे हो गए हैं।



केस दो
भरावन ब्लॉक से जाजूपुर संपर्क मार्ग भी बदहाली का शिकार है। चार किलोमीटर लंबे इस मार्ग पर 300 छोटे-बड़े गड्ढे हो चुके हैं। कई स्थानों पर गड्ढों की गहराई दो फीट है। सड़क की मरम्मत अप्रैल 2026 में स्वीकृत होने के बावजूद अब तक नहीं कराई गई। ठेकेदार ने केवल सड़क किनारे मिट्टी डालकर पटरी बना दी, जो बरसात में फिसलन भरी हो गई है। इससे आए दिन बाइक सवार गिरकर चोटिल हो रहे हैं।
विज्ञापन




केस तीन
गौढ़ी से रामकोट तक जाने वाले संपर्क मार्ग पर करीब 40 मीटर सड़क क्षतिग्रस्त हो गई है। इससे लोगों को आवागमन में परेशानी होती है। लोगों को बरसात में जलभराव के समय अधिक समस्या का सामना करना पड़ता है।



केस चार

सबसे खराब स्थिति कोथावां अतरौली मार्ग की है। लगभग 20 किलोमीटर लंबे इस मार्ग पर 500 से अधिक गड्ढे हो चुके हैं। नेवादा चौराहे पर करीब 100 मीटर सड़क पूरी तरह से ध्वस्त हो गई है। बरसात का पानी भर जाने से सड़क तालाब जैसी दिखाई देती है। यहां तीन फीट गहरे गड्ढे हैं जिससे इन गड्ढों में वाहनों के पहिये फंस जाते हैं। मीनापुर और आलमपुर के पास भी सड़क की हालत खराब है। सड़क पर केवल गड्ढे ही दिखाई देते हैं जिससे हर समय दुर्घटना का खतरा बना रहता है।


केस पांच
छतिहा-रामपुर मुख्य मार्ग की स्थिति भी बेहद चिंताजनक बनी हुई है। मार्ग किनारे नाली न बनी होने से पानी निकासी भी मार्ग से होती है। बरसात का पानी सड़क पर ही जमा हो जाता है। 100 मीटर हिस्से में जलभराव के बीच लगभग 25 बड़े-बड़े गड्ढे हो चुके हैं जिससे राहगीरों का निकलना मुश्किल हो गया है। पानी निकासी की व्यवस्था न होने से सड़क की परत पूरी तरह उखड़ चुकी है। छतिहा गांव जाने वाले मार्ग पर एक किलोमीटर लंबा खड़ंजा उखड़ चुका है। यह गांव ब्लॉक प्रमुख का पैतृक गांव है फिर भी सड़क की हालत वर्षों से नहीं सुधर सकी।



सड़कों को चिह्नित कराया जाएगा। सड़कों को दुरुस्त कराने के लिए पीडब्लूडी को पत्र लिखा जाएगा। वहीं अन्य मार्गों के संबंध में पूरी जानकारी ली जाएगी और संबंधित विभागों से मरम्मत कराने के लिए कहा जाएगा। पंचायतों के माध्यम से बनवाए मार्गों की भी मरम्मत कराई जाएगी। -अरविंद कुमार, खंड विकास अधिकारी


संडीला क्षेत्र की क्षतिग्रस्त सड़कों की जानकारी है। इसमें अतरौली संडीला मार्ग की मरम्मत जल्द ही शुरू करा दी जाएगी जबकि जाजूपुर सड़क नवीनीकरण में शामिल है। प्रारंभिक काम कराया गया है, तारकोल पर्याप्त न मिलने से डामरीकरण रुका है। बरसात के बाद डामरीकरण भी करा दिया जाएगा। ऐसे ही अन्य क्षतिग्रस्त सड़कों को भी दुरुस्त करा दिया जाएगा। -आलोक सिंह चौहान, सहायक अभियंता, पीडब्ल्यूडी प्रांतीय खंड





जाजूपुर में जलभराव की समस्या का निस्तारण कराने के लिए ग्रामीण अभियंत्रण विभाग को पत्र लिखा गया है। अन्य मार्गाें में से कुछ का निर्माण चल रहा है लेकिन तकनीकी वजहों से फिलहाल काम रुका है। अन्य कार्याें को लेकर भी विभागीय अभियंताओं से बात कर लेंगे। मेरे स्तर से जो भी हो पाएगा वह कराया जाएगा। -अशोक रावत, सांसद

फोटो 18: अतरौली संडीला मार्ग पर ढिकुन्नी पुलिया के पास क्षतिग्रस्त सड़क। संवाद

फोटो 18: अतरौली संडीला मार्ग पर ढिकुन्नी पुलिया के पास क्षतिग्रस्त सड़क। संवाद

फोटो 18: अतरौली संडीला मार्ग पर ढिकुन्नी पुलिया के पास क्षतिग्रस्त सड़क। संवाद

फोटो 18: अतरौली संडीला मार्ग पर ढिकुन्नी पुलिया के पास क्षतिग्रस्त सड़क। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें