फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: सूखते पानी के साथ बेनकाब होती बर्बादी, राहत की उम्मीद के बीच नई चुनौतियों का पहरा

विज्ञापन
फोटो 37: बिलग्राम के कटरी इलाके में खेतों में भरा पानी। संवाद
विज्ञापन
हरदोई/बिलग्राम। बाढ़ का पानी लगातार कम हो रहा है। शुक्रवार को भी गंगा, रामगंगा और गर्रा नदी के जलस्तर में कमी दर्ज की गई। जैसे-जैसे बाढ़ का पानी सूख रहा है उससे आई बर्बादी भी बेनकाब हो रही है। ग्रामीणों को प्रशासन की ओर से राहत दी जा रही है लेकिन पानी से खराब हुईं चीजों को दोबारा सही करने के लिए चुनौतियां भी हैं। वहीं नरौरा बैराज से गंगा में 58,389 क्यूसेक और गर्रा में 432 क्यूसेक पानी छोड़ा गया। पानी घटने से खेतों में फसलों को हुआ नुकसान और नदी किनारे कटान साफ दिखाई देने लगा है।
विज्ञापन


बैराजों से पानी छोड़े जाने का क्रम जारी है हालांकि मात्रा कम की गई है। इससे गंगा का जलस्तर फर्रुखाबाद के पांचाल घाट पर 136.70 मीटर गेज पर आ गया लेकिन यह अभी चेतावनी बिंदु 136.60 मीटर गेज से ऊपर है। राजघाट पर पानी कम होकर 125.65 मीटर गेज पर आ गया है। रामगंगा नदी का जलस्तर शाहजहांपुर के हुल्लापुर घाट पर 136.40 मीटर गेज पर आया है जबकि गर्रा नदी का पानी शाहजहांपुर के मुमोक्ष आश्रम घाट पर 145.500 मीटर गेज और सांडी की केंद्रीय जल आयोग की साइट पर 129.30 मीटर गेज पर आ गया है। बाढ़ का पानी कम होने से अब फसलों के साथ ही मार्गों को हुआ नुकसान दिखने लगा है।

बिलग्राम क्षेत्र में चार दिनों से पानी घटने के बाद भी बाढ़ क्षेत्र में हालात सामान्य नहीं हुए हैं और ग्रामीणों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ज्यों-ज्यों पानी घट रहा है बाढ़ प्रभावित इलाकों में कटान की संभावनाएं बढ़ती जा रही हैं। मदारी पुरवा, जरेला, पुन्ना पुरवा, नोखे पुरवा, मक्कू पुरवा, चिरंजू पुरवा जैसे गांव के लोगों को आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। रास्ते कट चुके हैं और ऊबड़-खाबड़ रास्तों से निकलने में परेशानियां हो रही हैं। शिक्षा, स्वास्थ्य, खान-पान, रहन-सहन के अलावा खेती भी खराब हो चुकी है। एसडीएम एन राम के मुताबिक, पानी घटा है। सामान्य हालात की ओर कटरी बढ़ रही है, प्रशासन राजस्व कर्मी की व्यवस्था बनाए हुए है।

फोटो 37: बिलग्राम के कटरी इलाके में खेतों में भरा पानी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें