फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनरेगा के कार्यों का आयुक्त ने मांगा ब्योरा

Fri, 10 Apr 2015 12:49 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
मनरेगा से विकास खंड बेहंदर की ग्राम पंचायत रसूलनुर ब्रह्मनान में कराए गए कार्यों की जांच के निर्देश संयुक्त विकास आयुक्त ने दिए। प्रधान और सचिव पर मिलीभगत कर धनराशि के गबन करने की शासन को भेजी शिकायत पर संयुक्त विकास आयुक्त ने सीडीओ को एक सप्ताह में जांच कर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


जिले में मनरेगा समेत सरकार की तमाम योजनाओं में घालमेल किया जा रहा है। ग्राम प्रधान और ग्राम सचिवों की मिलीभगत से आए दिन विकास योजनाओं में घपलेबाजी की शिकायतें आ रही हैं। बेहंदर की ग्राम पंचायत रसूलपुर ब्रह्मनान में भी मनरेगा समेत तमाम योजनाओं में अनियमितता की शिकायत शासन से की गई।

जिसको उपायुक्त ग्राम्य विकास ने गंभीरता से लेते हुए जांच करने के निर्देश देकर अभिलेख तलब किए हैं। जानकारी के अनुसार, ग्राम पंचायत के गोविंद प्रसाद ने ग्राम प्रधान व सचिव को आरोपित करते हुए सरकारी धनराशि में बंदरबांट करने, मानकों का उल्लंघन तथा मनरेगा में कोई कार्य न करवाकर फर्जी मस्टर रोल दिखाकर राशि हड़पने की शिकायत की।
विज्ञापन


इसके अलावा ग्राम समाज की भूमि को अवैध रूप से अपनी पत्नी, पुत्र, रिश्तेदारों और चहेते लोगों को आवंटित करने की शिकायत की। ग्राम्य विकास आयुक्त के निर्देश पर ही संयुक्त विकास आयुक्त प्रतिभा सिंह ने जिले में सीडीओ को पत्र जारी करते हुए आरोपों की जांच कराने और रिपोर्ट देने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें